पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

नोएडा के तीन अरबपतियों की प्रॉपर्टी कुर्क होगी : पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

Tricity Today | BIG BREAKING

Noida News : नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने फैसला लिया है कि 15 हजार करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में तीन अरबपति कारोबारियों के खिलाफ प्रॉपर्टी कुर्क की कार्रवाई होगी। आरोपियों की चल और अचल संपत्ति को चिन्हित कर नोएडा पुलिस टीम जल्द एक्शन लेगी।

अब तक 34 आरोपी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, तीनों अरबपति आरोपियों के पास काफी संपत्ति है। इनकी संपत्ति को अब कुर्क किया जाएगा। तीनों आरोपियों के पास कितनी प्रॉपर्टी है, इसकी जांच शुरू हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन आरोपियों के पास एक हजार करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। अब तक 15,000 करोड़ रुपये जीएसटी फर्जीवाड़े मामले में 34 आरोपी हत्थे चढ़ चुके हैं।

क्या है पूरा मामला
नोएडा की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने जून 2023 में फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस मामले में पुलिस 34 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इस मामले में अब तक करीब 2600 फर्मों के खाते में चार हजार करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रीज कराया है। इस मामले में पुलिस ने कुछ दिनों पहले दिल्ली के रोहिणी में आरोपी रोहित नागपाल और अर्जित गोयल अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया। इनकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.