सोशल मीडिया पर छिड़ी मुहिम, पूछताछ के लिए बुलाएगी नोएडा पुलिस

Vivek Bindra Case में आया नया मोड : सोशल मीडिया पर छिड़ी मुहिम, पूछताछ के लिए बुलाएगी नोएडा पुलिस

सोशल मीडिया पर छिड़ी मुहिम, पूछताछ के लिए बुलाएगी नोएडा पुलिस

Google Photo | Vivek Bindra

Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ लगातार एफआईआर दर्ज हो रही है। अब एक महिला ने पति पर शादी के एक महीने बाद ही प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है। पीटने वाला कोई आम आदमी नहीं है, बल्कि इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) है। विवेक बिंद्रा और नोएडा पुलिस (Noida Police) ट्विटर एक्स पर ट्रेंड कर रही है। लोग मोटिवेशनल स्पीकर के इस रवैये पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नोएडा पुलिस विवेक को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को विवेक की पत्नी यानिका के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिलकर मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग करेंगे। हालांकि इस मामले में नोएडा पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

शिकायत पर एफआईआर                                                                                                              
मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका के वकील वासू ने बताया कि मारपीट से यानिका की हालत ठीक नहीं है। वह और यानिका के परिजन नोएडा डीसीपी से मिलकर आगे की कार्रवाई के लिए बात करेंगे। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को अधूरे स्टेटमेंट के साथ ही सिर्फ आधे पन्ने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद से यानिका और उनके भाई दोनों ही परेशान हैं। ऐसे में फुल स्टेटमेंट के साथ एफआईआर में संशोधन की बात करेंगे। आपको बता दें, विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर उनके 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर हैं। एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं। पत्नी की पिटाई का मामला सामने आने के बाद से विवेक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। अधिकतर लोग इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोग उनके पुराने वीडियो को पोस्ट कर तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं।

क्या है पूरा मामला
पुलिस को दी शिकायत में वैभव क्वात्रा ने बताया कि उनकी बहन यानिका की शादी बीते छह नवंबर को विवेक बिंद्रा के साथ ललित मानगर होटल में हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद सात दिसंबर को तड़के ढाई से तीन बजे के बीच विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से बहस कर रहे थे। इस बात को लेकर नवविवाहिता पत्नी यानिका ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। एफआईआर के अनुसार, गाली-गलौज करते हुए विवेक ने यानिका को बुरी तरह से पीटा। मारपीट की वजह से महिला के पूरे शरीर पर घाव है। कान से सुनाई नहीं पड़ रहा। बाल नोंचने की वजह से महिला के सिर में भी घाव है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया। कई दिन तक घायल महिला का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चलता रहा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.