अटकलें हुई खत्म, अनिल दुजाना की बीवी पूजा नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी, पंचायत के बाद ऐलान

BIG BREAKING: अटकलें हुई खत्म, अनिल दुजाना की बीवी पूजा नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी, पंचायत के बाद ऐलान

अटकलें हुई खत्म, अनिल दुजाना की बीवी पूजा नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी, पंचायत के बाद ऐलान

Tricity Today | अनिल दुजाना की बीवी पूजा नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी

  • कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना की बीवी पूजा नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी
  • शनिवार को दुजाना गांव में पंचायत का आयोजन किया गया
  • जिला पंचायत के वार्ड नंबर-2 से पूजा नागर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगी
  • अनिल दुजाना के वकील ने ट्राईसिटी टुडे को यह जानकारी दी
ग्रेटर नोएडा के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना की बीवी पूजा नागर गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। इस मसले को लेकर शनिवार को दुजाना गांव में पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें फैसला लिया गया कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर-2 से पूजा नागर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरेगी। पूजा का वोटर रजिस्ट्रेशन दुजाना गांव में हो चुका है। शनिवार की शाम अनिल दुजाना के वकील ने ट्राईसिटी टुडे को यह जानकारी दी है।

अनिल दुजाना इस वॉर्ड से पिछले चुनाव जीता था

करीब 1 महीने से अटकलें लगाई जा रही थीं कि अनिल दुजाना या उसकी पत्नी गौतमबुद्ध नगर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, इस सवाल पर अनिल दुजाना के वकील जितेंद्र नागर ने पहले साफ इनकार किया था। अब शनिवार को जितेंद्र नागर की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि अनिल दुजाना की पत्नी पूजा नागर जिला पंचायत का चुनाव लड़ेगी। पूजा नागर वार्ड नंबर-2 से चुनाव मैदान में होंगी। इससे पहले पिछले पंचायत चुनाव में अनिल दुजाना इसी वार्ड से चुनाव लड़ा था। अनिल दुजाना ने रिकॉर्ड वोट हासिल किए थे। 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयवती नागर से होगी टक्कर

आपको बता दें कि करीब 1 महीने पहले अदालत से जमानत हासिल करने के बाद अनिल दुजाना ने पूजा के साथ शादी की थी। हालांकि, अनिल और पूजा की सगाई करीब एक-डेढ़ साल पहले हो चुकी थी। अब इस रिश्ते को अनिल दुजाना ने मुकम्मल शक्ल दी है। जिस वार्ड नंबर-2 से पूजा नागर चुनाव लड़ेंगी, वह अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है। बहुजन समाज पार्टी ने इस वार्ड से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जयवती नागर को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी भी रविवार को देर रात तक अपनी उम्मीदवार की घोषणा कर देगी। 

पूजा की उम्र 22 साल है और बारहवीं पास है

कुल मिलाकर अब जिले में सबकी नजरें वार्ड नंबर-2 पर टिक गई हैं। अनिल दुजाना के वकील जितेंद्र नागर ने बताया कि क्षेत्र के लोगों से सलाह मशवरा करने के लिए शनिवार को एक पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें फैसला लिया गया कि पूजा नागर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी। पूजा नागर का वोट दुजाना गांव में पंजीकृत हो चुका है। पूजा की उम्र 22 वर्ष है। वह यूपी बोर्ड से इंटरमीडिएट पास कर चुकी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.