गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी

बड़ी खबर : गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी

गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने लगाई फांसी

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर जिला जेल

ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ गई है। ग्रेटर नोएडा में स्थित जिला जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर लिया है। कैदी का शव बाथरूम में पड़ा हुआ मिला है। यह कैदी उम्र कैद की सजा काट रहा था। इस मामले के बाद से जिला जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस में एचसीपी अख्तर खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में स्थित लुक्सर जेल में उम्रकैद की सजा रहे सुबोध निवासी ग्राम किरठल थाना रमाला जिला बागपत ने मंगलवार की सुबह 8:00 बजे फांसी लगाकर कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सुबोध की उम्र 53 वर्ष थी। वह एक हत्या के आरोप में ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। जिसका शव आज अचानक दोपहर में जेल के अंदर बाथरूम की ग्रिल पर लटका हुआ मिला था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.