बोले राधामोहन सिंह – “यह बजट आत्मनिर्भर भारत का दस्तावेज है”

नोएडा में बोले राधामोहन सिंह – “यह बजट आत्मनिर्भर भारत का दस्तावेज है”

बोले राधामोहन सिंह – “यह बजट आत्मनिर्भर भारत का दस्तावेज है”

Tricity Today | प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की

केंद्र सरकार इस वित्त बजट को ऐतिहासिक बताकर जनता के बीच पहुंच रही है। कई केंद्रीय मंत्री और पदाधिकारी इस बारे में जनसभाएं और प्रेस कॉफ्रेंस कर जनमानस को इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह इस सिलसिले में नोएडा पहुंचे। बजट पर विस्तार से चर्चा करने के लिए शहर के सेक्टर-6 स्थित NEA भवन में प्रेस कॉफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा, नोएडा के विधायक पंकज सिंह और पार्टी से राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर मौजूद रहे। 

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राधामोहन सिंह ने कहा कि ये बजट आम जनता के लिए है। यह देश का पहला बजट है, जिसकी तारीफ विपक्ष के नेता भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौदूजा केंद्र सरकार देश के गरीब, किसान और युवाओं के लिए समर्पित है। देश की जनता इससे वाकिफ है। गत इलेक्शन में बिहार चुनाव में गरीब मतदाताओं ने भाजपा को एकमत से वोट दिया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जरूरतमंदों की परेशानी को अच्छी तरह समझती है। उनकी पीड़ा, हमारी पीड़ा है और उसका निराकरण हमारे लिए सर्वोपरि है। 

पेट्रोल की दरों पर दिया जवाब
प्रेस वार्ता में उन्होंने पत्रकारों के सवालों के सधे जवाब दिए। यह पूछे जाने पर कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे ईंधन की कीमतें कम होने के बावजूद देश में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से मंहगा हो गया है, उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतं नियमित प्रक्रिया के तहत बढ़ती हैं। हालांकि सरकार इस दिशा में काम कर रही है। ईंधन कंपनियों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। सरकार आम जनता की तकलीफ को समझती है। हमारी प्राथमिकता लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देना है।

गैस सब्सिडी सबको मिलेगी
एक पत्रकार ने घरेलू गैस सब्सिडी नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि गैस सब्सिडी सीधे लोगों के खाते में भेजी जा रही है। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। सभी उपभोक्ताओं को सब्सिडी वापस दी जा रही है। दरअसल पिछले वर्ष अप्रैल, 2020 के बाद से लाखों उपभोक्ताओं को घरेलू गैस पर मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिली है। इससे लोग परेशान हैं। उपभोक्ता गैस एजेंसी और पूर्ति विभाग के चक्कर काट रहे हैं। पर उन्हें कोई समाधान नहीं मिल रहा है।

आत्मनिर्भर भारत का दस्तावेज है
पूर्व मंत्री ने इस बजट को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिर्भर भारत के लिए अहम दस्तावेज है। इस बजट से देश चहुंमुखी विकास करेगा। इसमें देश के गरीब, किसान, युवा और पिछड़े लोगों का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार देश के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट में हमने देश के चतुर्दिक विकास का आधार तैयार किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखाई देगा। पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.