ग्रेनो अब भी सबसे प्रदूषित, जानिए अपने शहर का हाल

नोएडा वालों ने ली राहत की सांस : ग्रेनो अब भी सबसे प्रदूषित, जानिए अपने शहर का हाल

ग्रेनो अब भी सबसे प्रदूषित, जानिए अपने शहर का हाल

Google Image | Symbolic

Noida News : नोएडा में सुबह-शाम ठंड का आभास होने लगा है। एक तरफ जहां एनसीआर के इलाकों में पराली का धुआं नजर आ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सुबह और शाम कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में दिल्ली एनसीआर में तापमान जल्दी लुढ़केगा। नोएडा वालों ने आज राहत की सांस ली है। नोएडा की एक्यूआई (AQI) आज 191 दर्ज की गयी है। 
आपके शहर का हाल 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board) की गुरुवार 4:00 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा की एक्यूआई 191, ग्रेटर नोएडा की 260, गुरुग्राम 230, फरीदाबाद 254, गाजियाबाद 235, बागपत 140, बुलंदशहर 145, मेरठ 173, हापुड़ 186 और दिल्ली 256 दर्ज की गई है। दिल्ली एनसीआर के सभी क्षेत्रों में ग्रेटर नोएडा ने सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 260 की एक्यूआई से वह सबसे प्रदूषित शहर पहुंच गया है, हालांकि पिछले कई दिनों से ग्रेनो का प्रदूषण सबसे अधिक है।

30 अक्टूबर के बाद बढ़ सकता है दिल्ली का AQI
दो दिन पहले दिल्ली में AQI 300 के पार दर्ज किया गया था। अभी इसमें कमी आई है और ये 300 के नीचे आया है। संभावना है कि 30 अक्टूबर के बाद ये फिर से 300 के ऊपर जाएगा। अभी पराली जलाई जा रही है, लेकिन इसके मामलों की संख्या में कमी आई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.