नोएडा रोडवेज बस ने दिवाली वाले दिन कमाए 87 लाख रुपए, 46 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने किया सफर, पूरी जानकारी

बड़ी खबर : नोएडा रोडवेज बस ने दिवाली वाले दिन कमाए 87 लाख रुपए, 46 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने किया सफर, पूरी जानकारी

नोएडा रोडवेज बस ने दिवाली वाले दिन कमाए 87 लाख रुपए, 46 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने किया सफर, पूरी जानकारी

Google Image | नोएडा रोडवेज बस ने दिवाली वाले दिन कमाए 87 लाख रुपए

Noida News : नोएडा में एक बार फिर आर्थिक व्यवस्था की गाड़ी पटरी पर आने लगी है। 2 साल बाद लोगों ने दिवाली के त्यौहार पर उत्तर प्रदेश रोडवेज बस को बड़ा फायदा दिया है। दिवाली के दिन नोएडा से चलने वाली रोडवेज बस को 87 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।

195 बसों का संचालन हुआ
मोरना डिपो के एआरएम एमपी सिंह ने बताया कि दिवाली और त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश रोडवेज बस ने नोएडा से 195 बसों का संचालन किया। यह 195 बसें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गई। इन बसों ने 2.47 लाख किलोमीटर का सफर तय किया है। उन्होंने बताया कि इन 195 बसों में 65 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया है। जिससे निगम को 87 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह 87 लाख रुपए सिर्फ दीवाली वाले दिन ही प्राप्त हुए है। 

सुबह से ही लगी भीड़
दिवाली की सुबह 4:00 बजे से नोएडा मोरना बस डिपो पर बसों का संचालन शुरू हुआ। सुबह 4:00 बजे बस डिपो पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। देर रात से लोगों ने बस डिपो पर पहुंचना शुरू कर दिया था। देखा जाए तो पिछली बार के मुताबिक इस बार 46 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने इस बार सफर किया है।

30 फीसदी बसों को बढ़ाया गया
इस दिवाली पर परिवहन विभाग ने नोएडा डिपो से लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य लंबे रूटों पर बसों को चलाया है। नोएडा से चलने वाली 30 फीसदी बसों को बढ़ा दिया गया था। यह निर्णय परिवहन विभाग ने हर साल दीपावली पर बसों में भीड़ को देखते हुए लिया था। लंबे रूट पर बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को यात्रा करने में आसानी हुई और बिना किसी परेशानी के त्यौहारों पर अपने घर पहुंचे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.