पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार किए

नोएडा में आरएसएस नेता पर हमला: पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार किए

पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार किए

Tricity Today | File Photo

नोएडा के सेक्टर-9 में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता के ऊपर शुक्रवार की रात जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि हमले के बाद बड़ी संख्या में आरएसएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता थाना सेक्टर-20 पहुंचे थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के किए लिए कोतवाली का घेराव किया था। 

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरएसएस के नोएडा के विभाग कार्यवाहक विनोद कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार को कुछ लोगों ने सेक्टर-9 में उनके तथा उनके भाई के ऊपर जानलेवा हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामला दो वाहनों के टकराने के बाद शुरू हुआ और पुलिस इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.