नोएडा के सीनियर जर्नलिस्ट कपिल दत्ता का निधन, कोरोना से संक्रमित हो गए थे

श्रद्धांजलि! नोएडा के सीनियर जर्नलिस्ट कपिल दत्ता का निधन, कोरोना से संक्रमित हो गए थे

नोएडा के सीनियर जर्नलिस्ट कपिल दत्ता का निधन, कोरोना से संक्रमित हो गए थे

Tricity Today | सीनियर जर्नलिस्ट कपिल दत्ता

  • करीब 10 दिन पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे
  • दिल्ली के विमहंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था
  • नोएडा मीडिया क्लब ने शोक संदेश जारी कर कपिल दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है
  • करीब 3 दशकों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद पर रिपोर्टिंग कर रहे थे
  • अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के लंबे अरसे से संवाददाता थे
नोएडा के सीनियर जर्नलिस्ट कपिल दत्ता का शुक्रवार की सुबह दुखद रूप से निधन हो गया है। वह करीब 10 दिन पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उन्हें दिल्ली के विमहंस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उन्हें निमोनिया हुआ और शुक्रवार की सुबह दुर्भाग्यवश अंतिम सांस ली। कपिल दत्ता के निधन से गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर के पत्रकारों में शोक की लहर है। नोएडा मीडिया क्लब ने शोक संदेश जारी कर कपिल दत्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव विनोद राजपूत ने बताया कि सीनियर जर्नलिस्ट कपिल दत्ता करीब 10 दिन पहले कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। परिजनों ने उन्हें दिल्ली के विमहैंस अस्पताल में भर्ती किया था। दो-तीन दिन पहले उनकी हालत में काफी सुधार हो गया था। डॉक्टरों ने उन्हें जल्दी ही छुट्टी देने की बात कही थी। किंतु अचानक वह निमोनिया की चपेट में आ गए और हालत लगातार बिगड़ती चली गई। शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली है। 


विनोद राजपूत ने कहा कि यह पत्रकारिता जगत के लिए बड़ा नुकसान है। जिसकी भरपाई करना संभव नहीं होगा। आपको बता दें कि कपिल दत्ता 65 वर्ष के थे। वह करीब 3 दशकों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। वह अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स के लंबे अरसे से संवाददाता थे और आज कल पीटीआई से भी जुड़े हुए थे। कपिल दत्ता के निधन पर गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और पुलिस ने भी शोक व्यक्त किया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सामाजिक संस्थाओं ने भी कपिल दत्ता को श्रद्धांजलि दी है।

नोएडा मीडिया क्लब की ओर से जारी किए गए शोक संदेश में कहा गया है, "वरिष्ठ पत्रकार और महान मानवतावादी कपिल दत्ता जी का उपचार दिल्ली में चल रहा था। वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे। दुर्भाग्यवश आज सुबह दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया है। नोएडा के सेक्टर-94 स्थित अंतिम निवास में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कपिल दत्ता हम में से बहुत सारे लोगों के लिए पिता समान थे। हम उनकी आत्मिक शांति की ईश्वर से कामना करते हैं और परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहन करने के लिए हिम्मत बंधाते हैं।" 

बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ.हरिवंश चतुर्वेदी ने शोक संदेश दिया है। उन्होंने लिखा, "इस महामारी ने हम लोगों से कई महान और महत्वपूर्ण लोगों को छीन लिया है। उनमें से एक कपिल दत्ता और मेरे बीच कई दशकों से संपर्क रहे। वह बेहद संवेदनशील और उत्कृष्ट श्रेणी के पत्रकार थे। वे निरंतर शिक्षा जगत पर लिखते रहते थे। उनके कई लेख शिक्षा क्षेत्र की उन्नति में महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की कामना करता हूं।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.