कमरे में मिला महिला का कई दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

Noida : कमरे में मिला महिला का कई दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

कमरे में मिला महिला का कई दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida : कोतवाली सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में शुक्रवार रात को एक महिला का शव उसके कमरे में मिला है। कई दिन पुराना होने की वजह से शव में से बदबू आ रही थी। महिला की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय फातिमा अपने पुरुष मित्र के साथ 30 जुलाई को नोएडा आई थी। उसने सर्फाबाद में किराए पर कमरा लिया था। शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि सर्फाबाद गांव में रहने वाली फातिमा के कमरे से बदबू आ रही है। महिला का कमरा बाहर से बंद है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कमरे की कुंडी खोलकर अंदर घुसी तो महिला का शव पड़ा था। शव कई दिन पुराना होने के कारण बदबू आ रही थी। पुलिस को महिला के गले पर निशान मिले हैं। 

पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला का गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारण का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। वहीं, घटना के बाद से महिला का दोस्त फरार है। पुलिस मकान मालिक से भी उसके बारे में पूछताछ कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.