ओयो होटल में चला रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Noida Breaking : ओयो होटल में चला रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

ओयो होटल में चला रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

Tricity Today | ओयो होटल में चला रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने युवतियों को जाल में फंसाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मनोज कसाना, देवेश कुमार, शंकर कुमार देव, दुर्गेश कुमार यादव, राहुल त्रिपाठी और शीतल निवासी पंजाब के रूप में हुई है। 

आरोपियों को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आरएन-2 बी ब्लाक में चल रहे ओयो होटल (रॉयल पैलेस) से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 12 मोबाइल फोन, 37,675 रुपये नकद व कई आपत्तिजनक वस्तुएं, 5 लेडीज पर्स, एक लैपटाप और होटल के रजिस्ट्रर बरामद किये गए हैं।

शीतल की थी अहम भूमिका
पूछताछ में आरोपी शीतल ने बताया कि इस ओयो होटल (रॉयल पैलेस) का मालिक मनोज कसाना है। इस होटल में देह व्यापार के लिये लड़कियां उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी शीतल की थी। उससे मिलने वाली रकम में से निर्धारित कमीशन उसे मनोज देता था। होटल में ग्राहकों को लाने की जिम्मेदारी होटल मालिक मनोज कसाना की थी। 



ऑन डिमांड उपलब्ध करवाता था लड़कियां
कोतवाली सेक्टर-58 प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि शनिवार देर रात मिली सूचना पर सेक्टर-62 स्थित होटल पर छापा मारा गया। छापे के समय होटल के 4 कमरों में 4 लड़कियां और उनके साथ 4 युवक मिले। गिरफ्तार आरोपी शंकर कुमार ने बताया कि वो अपनी कार से लड़कियों को लेकर होटल आता था और लडकियों को मनोज कसाना के माध्यम से होटल में रूकवाकर ऑन डिमाण्ड कस्टमर को लड़कियां उपलब्ध कराता था। घटना में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गयी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.