शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाए नोएडा शूटिंग रेंज का नाम, धीरेन्द्र सिंह ने सीएम को लिखा खत

सम्मान : शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाए नोएडा शूटिंग रेंज का नाम, धीरेन्द्र सिंह ने सीएम को लिखा खत

शूटर दादी चंद्रो तोमर के नाम पर रखा जाए नोएडा शूटिंग रेंज का नाम, धीरेन्द्र सिंह ने सीएम को लिखा खत

Tricity Today | शूटर दादी चंद्रो तोम

NOIDA NEWS : जेवर से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह (Dhirendra Singh MLA) ने बड़ी पहल की है। विधायक ने नोएडा स्टेडियम की शूटिंग रेंज (Noida Shooting Range) का नामकरण शूटर दादी चंद्रो तोमर (Shooter Dadi Chandro Tomar) के नाम पर रखने की मांग की है। जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सुझाव दिया है कि नोएडा शूटिंग रेंज का नाम मशहूर शूटर दादी उर्फ चंद्रो तोमर के नाम पर होना चाहिए।

धीरेंद्र सिंह का कहना है, "ऐसे ग्रामीण परिवेश में रहने वाली एक महिला, जहां रूढ़िवादी बंधनों की बहुतायत हो, उस माहौल से निकलकर देश और दुनिया में महिलाओं का नाम रोशन करने वाली चंद्रो देवी ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर चलकर इस देश की अन्य महिलाएं भी अपना रास्ता बना सकती हैं। बागपत जिले के छोटे से गांव जौहड़ी की रहने वाली साधारण महिला अपनी इच्छाशक्ति के बल पर अनेकों पुरस्कार से नवाजी गईं।"

धीरेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखते हुए कहा, "अगर उनके नाम पर नोएडा स्टेडियम की शूटिंग रेंज का नाम रखा जाएगा तो निश्चित रूप से सही मायने में उन्हें श्रद्धांजलि के साथ-साथ उनके नाम को अमरत्व प्रदान होगा। हमारी आने वाली पीढ़ी उस महिला को हमेशा याद करते हुए उस पथ पर चलने का प्रयास करेगी। जो उन्होंने हमारे देश को समाज को दिया है। अगर उनके नाम से नोएडा शूटिंग रेंज का नाम रखा जाएगा तो उसमें अभ्यास करने वाली हर नारी दादी चंद्रो तोमर को अपने में देखने की प्रयास करेगी।"

नोएडा के शूटिंग रेंज को लेकर जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी मांग की है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखते हुए कहा है कि नोएडा के शूटिंग रेंज के नाम मशहूर शूटर दादी उर्फ चंद्रो तोमर के नाम पर होना चाहिए।

धीरेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसे ग्रामीण परिवेश में रहने वाली एक महिला, जहां रूढ़िवादी बंधनों की बहुतायत हो, उस माहौल से निकलकर देश और दुनिया में महिलाओं का नाम रोशन करने वाली चंद्रो देवी ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिस पर चलकर इस देश की अन्य महिलाएं भी अपना रास्ता बना सकती हैं। एक छोटे से गांव जोहरी जनपद बागपत की रहने वाली साधारण महिला अपनी इच्छाशक्ति के बल पर अनेकों पुरस्कार से नवाजी गई। 

धीरेंद्र सिंह ने योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखते हुए कहा है कि अगर उनके नाम पर नोएडा स्टेडियम स्थित शूटिंग रेंज का नाम रखा जाएगा तो निश्चित रूप से सही मायने में उन्हें श्रद्धांजलि के साथ-साथ उनके नाम को अमरत्व प्रदान होगा और हमारी आने वाली पीढ़ी उस महिला को हमेशा याद करते हुए उस पथ पर चलने का प्रयास करेगी। जो उन्होंने हमारे देश को समाज को दिया है। अगर उनके नाम से नोएडा शूटिंग रेंज का नाम रखा जाएगा तो उसमें अभ्यास करने वाली हर दूसरी नारी दादी चंद्रो तोमर को अपने में देखने की प्रयास करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.