भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- ऐसे व्यक्ति का हमसे कोई वास्ता नहीं

नोएडा श्रीकांत त्यागी मामला : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- ऐसे व्यक्ति का हमसे कोई वास्ता नहीं

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- ऐसे व्यक्ति का हमसे कोई वास्ता नहीं

Tricity Today | भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमपी राजकुमार चाहर

Noida News : भारतीय जनता पार्टी के नेता श्रीकांत त्यागी ने नोएडा में एक महिला के साथ बदतमीजी और मारपीट की है। इसका वीडियो काफी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य है। इसको लेकर अब किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमपी राजकुमार चाहर ने एक वीडियो सार्वजनिक तौर पर अपलोड की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी का भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं है और ना ही वह कार्यसमिति का सदस्य है। उन्होंने पुलिस से अपील करते हुए कहा है कि पुलिस ऐसे व्यक्ति पर सख्ती से कार्य करें। ऐसे व्यक्ति पर सख्त रूप में कानूनी कार्रवाई की जाए।

"श्रीकांत त्यागी नाम को कोई किसान मोर्चा में नहीं"
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने वीडियो जारी करते हुए कहा, "श्रीकांत त्यागी नाम का कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी महिला से अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। ऐसा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मैं आप सभी को अवगत करवाना चाहता हूं कि श्रीकांत त्यागी नाम को कोई व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य ना कभी था और ना है। श्रीकांत त्यागी का किसान मोर्चे से कोई वास्ता नहीं है। सरकार और कानून अपना कार्य करें और उचित कार्रवाई करें, यह हम चाहते हैं।"

क्या है पूरा मामला 
भारतीय जनता पार्टी के इस नेता का नाम श्रीकांत त्यागी है। इसने मोदीनगर विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था। हालांकि, इसको अपने व्यवहार और बदतमीजी के कारण टिकट नहीं मिला। इसी बदतमीजी के कारण भाजपा इस श्रीकांत त्यागी को महिलाओं के कार्यक्रम में नहीं बुलाती है। श्रीकांत त्यागी ने नोएडा के सेक्टर-93b में स्थित ग्रैंड ओमेक्स हाउसिंग सोसाइटी में अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इस कब्जा को हटाने के लिए सोसाइटी की महिला ने वहां पर पौधे लगाने शुरू कर दिए। जब इसकी जानकारी दबंग भाजपा नेता को हुई तो अपनी सत्ता की धमक में महिला के साथ बदतमीजी करने लगा। इतना ही नहीं श्रीकांत त्यागी ने खुलेआम महिला और उसके पति को बहुत ही गंदी गाली दी है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

पहले सपा में था श्रीकांत त्यागी, पत्नी ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
श्रीकांत त्यागी भारतीय जनता पार्टी में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ आए थे। पहले श्रीकांत समाजवादी पार्टी में थे। खास बात यह है कि कुछ साल पहले श्रीकांत की पत्नी ने उसके ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। तब श्रीकांत और उनकी पत्नी का विवाद सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया था। फिलहाल श्रीकांत त्यागी के फोटो भारतीय जनता पार्टी के टॉप लीडर्स के साथ देखे जा सकते हैं। श्रीकांत अकसर फेसबुक और ट्विटर पर भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों के साथ अपने फोटो साझा करता रहता है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद श्रीकांत ने ट्विटर पर प्राइवेसी अप्लाई कर दी है दरअसल, बड़ी संख्या में लोग उसका वीडियो ट्वीट करके उसे ही टैग कर रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.