नोएडा के शुभम बंसल ने यूपी में किया टॉप, देश में 16वीं रैंक

NEET Result 2023 : नोएडा के शुभम बंसल ने यूपी में किया टॉप, देश में 16वीं रैंक

नोएडा के शुभम बंसल ने यूपी में किया टॉप, देश में 16वीं रैंक

Google Image | शुभम बंसल

Noida : NTA ने आज यानी बुधवार को NEET का रिजल्ट घोषित किया है। इस बार के नीट रिजल्ट में यूपी के छात्रों का दबदबा रहा। इस परीक्षा में कुल 11,45,976 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिसमें 1.39 लाख उम्मीदवार सिर्फ यूपी से हैं। यूपी के शुभम बंसल को ऑल इंडिया रैंकिंग में 16वां और यूपी का पहला स्थान मिला है। शुभम बंसल नोएडा के सेक्टर 11 के निवासी हैं। उन्होंने 720 में से 715 अंक प्राप्त किए हैं।

जानिए क्यों लिया निर्णय
शुभम ने बताया कि पहले उनको इंजीनियरिंग में जाना था लेकिन कोरोना के दौरान की परिस्थितियों को देखा तो उन्होंने मेडिकल में करियर बनाने का निर्णय लिया। 11वीं से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी। स्कूल और कोचिंग के साथ प्रतिदिन चार घंटे सेल्फ स्टडी की। उन्होंने सीबीएसई 12वीं में 98.2 फीसदी और 10वीं में 96 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता डा. राजीव बंसल क्लीनिकल साइकेट्रिस्ट और मां प्रीति बंसल मानोविज्ञानी है। शुभम ने बताया कि पहले उनको इंजीनियरिंग में जाना था। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान हालातों को देखा तो मेडिकल लाइन में करियर बनाने का निर्णय लिया।

नीट यूजी 2023 टॉपर्स सूची
  1. प्रबंजन जे
  2. बोरा वरुण चक्रवर्ती
  3. कौस्तव बाउरी
  4. प्रांजल अग्रवाल
  5. ध्रुव आडवाणी
  6. सूर्या सिद्धार्थ एन
  7. श्रीनिकेत रवि
  8. स्वयं शक्ति त्रिपाठी
  9. वरुण एस
  10. पार्थ खंडेलवाल
ऐसे चेक करें नीट यूजी रिजल्ट
  1. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'NEET UG 2023 Result' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.