Noida सिग्नेचर ब्रिज निर्माण में आई तेजी, अक्टूबर से दौड़ेंगे वाहन

अच्छी खबर : Noida सिग्नेचर ब्रिज निर्माण में आई तेजी, अक्टूबर से दौड़ेंगे वाहन

Noida सिग्नेचर ब्रिज निर्माण में आई तेजी, अक्टूबर से दौड़ेंगे वाहन

Tricity Today | Noida Signature Bridge

नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एमपी-3 मार्ग पर ट्रैफिक को और भी बेहतर बनाने के लिए पृथला गोल चक्कर पर फ्लाईओवर बनाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। जिसके बाद यह फ्लाईओवर अब अक्टूबर 2021 में पूरा हो जाने की उम्मीद है। जिसके बाद इस सिग्नेचर ब्रिज पर अक्टूबर के बाद से ही वाहन फर्राटेदार रफ्तार से दौड़ सकेंगे। 

राजीव त्यागी ने बताया कि यह फ्लाईओवर 697 मीटर लंबा होगा। परियोजना पर काम करने के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। यह प्रोजेक्ट मंगलम बिल्डकॉन लिमिटेड नाम की कंपनी को सौंपा गया है। जिसने शनिवार से काम शुरू कर दिया है। फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए 80.53 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएगा। 



फ्लाईओवर 6 लेन का और 697 मीटर लंबा होगा : राजीव त्यागी ने बताया कि यह फ्लाईओवर छह लेन का बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 697 मीटर होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से नोएडा में सेक्टर 51, 52, 61, 70, 71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121 और 122 के निवासियों को यातायात में काफी सुगमता होगी। इसके अलावा दिल्ली सरिता विहार से गाजियाबाद, हापुड़, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने के लिए सिग्नल फ्री यातायात मिलेगा। 

महज 365 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया : राजीव त्यागी ने बताया कि फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को केवल 365 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रोजेक्ट पर जल्दी से जल्दी काम करने का आदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी को महेश्वरी ने दिया था। जिसके बाद शनिवार से काम शुरू गया है। हम लोगों ने अक्टूबर 2021 तक परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बड़ी बात यह है कि इस डिजाइन पर पहली बार गौतमबुद्ध नगर में किसी फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.