नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई में बड़ा खुलासा, 31 सालों में 13 हजार से ज्यादा निर्दोष भारतीयों की हत्या

BREAKING : नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई में बड़ा खुलासा, 31 सालों में 13 हजार से ज्यादा निर्दोष भारतीयों की हत्या

नोएडा के समाजसेवी की आरटीआई में बड़ा खुलासा, 31 सालों में 13 हजार से ज्यादा निर्दोष भारतीयों की हत्या

Google Image | Symbolic Photo

Noida News : नोएडा के समाजसेवी और अधिवक्ता रंजन तोमर द्वारा ग्रह मंत्रालय में लगाई गई एक आरटीआई द्वारा कई सुलगते सवालों के जवाब मिले हैं। तोमर ने 1990 से लेकर अबतक आतंकवादी घटनाओं में मारे गए आम नागरिकों के बारे में जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में जो जानकारी उनके पास आई है, वह बेहद चौंकाने वाली है। इससे यह मिथक भी टूटा है की पिछले वर्षों में आतंकवादी घटनाओं से आमजनता की हत्या बढ़ी हैं। रंजन तोमर की आरटीआई में खुलासा हुआ है कि 1990 से अब तक 13,242 लोगों की जान आतंकवादी द्वारा ली गई हैं।

वर्ष में मौत
1990 में 461
1991 में 382  
1992 में 634  
1993 में 747 
1994 में 820
1995 में 1031
1996 में 1341 
1997 में 971 
1998 में 889 
2000 में 847 
2001 में 996 
2002 में 1008 
2003 में 795 
2004 में 707 
2005 में 557 
2006 में 389 
2007 में 158
2008 में 91 
2009 में 71 
2010 में 47 
2011 में 31
2012 में 15 
2013 में 15 
2014 में 28 
2015 में 17
2016 में 15 
2017 में 40 
2018 में 39 
2019 में 39 
2020 में 37  
2021 में अबतक 24 आम नागरिकों की हत्या हुई।  

अब तक 13,242 लोगों की मौत
कुल मिलाकर 1990 से अब तक 13,242 लोगों को आतंकवादियों ने मौत के घात उतारा है। इन आंकड़ों से यह साफ होता है कि हजारों की संख्या में निर्दोष भारतीय नागरिकों को आतंकवादियों ने मौत के घात उतारा है।  जिसमें सर्वाधिक 1990 के दशक में घटनाएं हुईं। इसके बाद धीरे-धीरे इस प्रकार की घटनाएं कम होती गई और अब धारा 370 हटने के बाद भी पिछले दिनों हुई घटनाओं के बावजूद आम नागरिकों की हत्या नब्बे के दशक से कहीं कम हो पा रही हैं, जो की एक संतोषजनक बात है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.