सपा ने काकोरी कांड के महानायकों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Noida : सपा ने काकोरी कांड के महानायकों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

सपा ने काकोरी कांड के महानायकों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Tricity Today | सपा ने काकोरी कांड के महानायकों के बलिदान को किया याद, दी श्रद्धांजलि

Noida : समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की पुण्यतिथि सेक्टर-102 स्थित भंगेल सपा कार्यालय में मनाई गई। सपा ग्रामीण के निवर्तमान जिला महासचिव राघवेंद्र दुबे और व्यापार सभा के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अमर शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।

1927 को काकोरी कांड
सपा नोएडा ग्रामीण के निवर्तमान महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान को शहादत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज के ही दिन 19 दिसंबर 1927 को काकोरी कांड के लिए तीनों क्रांतिकारियों को फांसी दे दी गई थी। उत्तरप्रदेश में जन्में आजादी के मतवालों ने देश की खातिर हंसते-हंसते फांसी का फंदा पर लटक गए। पंडित राम प्रसाद बिस्मिल बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने ग्यारह पुस्तकें भी लिखी थीं। देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों की कुर्बानी को युगों युगों तक याद किया जाएगा।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित
सपा के निवर्तमान व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गौतम, सौरभ जिंदल, विनोद राज सिंह, राजीव गुप्ता, मोहित अस्तौली, सुबोध गोयल, विशाल, शानू , रेशम पाल, रिशु पांडे, रानी, निशा, ईशा, याचना समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.