सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा

नोएडा में गणतंत्र दिवस की धूम : सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा

सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय में फहराया तिरंगा

Tricity Today | सोशलिस्ट मंच का प्रदेश कार्यालय

NOIDA : सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 11 में 74 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को  मिठाई खिलाई गई। ध्वजारोहण के बाद एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

संविधान का महत्व बताया
देवेंद्र अवाना, सोशलिस्ट मंच, प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आज के ही दिन 1950 को आज़ाद भारत का संविधान लागू हुआ था। देश भावनाओं से नहीं संविधान से चलेगा। यह संविधान की ही ताकत है कि आम आदमी भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।"

देश में ना हो जात पात और धर्म पर विवाद
देवेंद्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष, गौतमबुद्ध नगर कहते है, "देश को जाति और धर्म के नाम पर बांटने वाले संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज जरूरत संविधान को बचाने की है। युवाओं का भविष्य संकट में है। देश में बेरोजगारी, महंगाई और दूसरी बुनियादी समस्याओं से जुड़े मुद्दों को छिपाने के लिए मीडिया को हाइजेक कर देश में हिंदू मुस्लिम का माहौल बना दिया गया। आज जरूरत एकजुट होकर व्यवस्था से लड़ने की जरूरत है। "

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर यादव, प्रदेश सचिव देवेंद्र गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष मेहराजुद्दी स्मानी, प्रदेश सचिव यामीन खान, महानगर अध्यक्ष विक्की तंवर आदि ने रामपत यादव नेहा पाण्डेय नीलम ने संबोधित किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.