ट्रक और कार की भीषण टक्कर, तीन की मौत, चालक ट्रक लेकर हुआ फरार

Noida : ट्रक और कार की भीषण टक्कर, तीन की मौत, चालक ट्रक लेकर हुआ फरार

ट्रक और कार की भीषण टक्कर, तीन की मौत, चालक ट्रक लेकर हुआ फरार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर-39 में एमिटी विश्वविद्यालय के पास गुरुवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने राहुल नाम के युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में राहुल को गंभीर चोटें आईं। नाजुक हालत में उसके दोस्तों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया,  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

प्रवक्ता ने बताया कि दूसरा मामला बुधवार की रात का है। बुधवार रात को थाना बिसरख क्षेत्र के एबीएस कट के पास एक ट्रक ने प्रेम प्रकाश यादव (24) को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रेम प्रकाश को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ट्रक का पता लगा रही है। 

तीसरी घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बुधवार की रात को एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। इस भिड़ंत में दिल्ली के संगम विहार के रहने वाले संतोष की मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए अज्ञात आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जल्दी ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.