सेक्टर-79 में निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Noida News: सेक्टर-79 में निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सेक्टर-79 में निर्माणाधीन दीवार गिरी, मलबे में दबकर महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Google Image | गंभीर रूप से घायल महिला ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया

नोएडा में थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-79 में सोमवार, 8 मार्च की सुबह एक सोसाइटी की निर्माणाधीन दीवार गिर गई। इसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गयी। इसके बाद से ही निर्माणाधीन साइट्स पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मुद्दा फिर खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने हादसे के बारे में बात की। उन्होंने बताया, “थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-79 में एक सोसाइटी में सोमवार सुबह दीवार के निर्माण के लिए नींव खोदी गई थी। वहां दीवार चलाई जा रही थी। अचानक नींव की दीवार गिर गई और मलबे में श्रीमती (50 वर्ष) नामक महिला दब गई। आनन-फानन में महिला को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक की टक्कर से घायल सफाई कर्मी की मौत, एक अन्य भी हुआ हादसे का शिकार
गौतमबुद्ध नगर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से एक सफाईकर्मी की जान चली गई। जबकि, दादरी थाना क्षेत्र में हुई एक घटना में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के रायपुर गांव के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार प्रेमपाल को टक्कर मार दी। प्रेमपाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रवक्ता ने बताया कि प्रेमपाल एक सफाई कर्मचारी थे। अज्ञात ट्रक का पता लगाने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने दूसरी घटना के बारे में भी जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक अन्य सड़क हादसे में मिथिलेश नामक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.