15 अक्टूबर को स्टेडियम में दौडेगा नोएडा, इस खास मौके पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन

Noida News :  15 अक्टूबर को स्टेडियम में दौडेगा नोएडा, इस खास मौके पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन

15 अक्टूबर को स्टेडियम में दौडेगा नोएडा, इस खास मौके पर होगा प्रतियोगिता का आयोजन

Google Image | स्टेडियम में दौडेगा नोएडा

Noida News : 2283वें धम्म विजय दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 15 अक्टूबर, शुक्रवार को एमएफजी फाउंडेशन (MFG Foundation) "ग्रेट अशोका रन फॉर धम्मा" का आयोजन करेगा। इसका आयोजन सेक्टर-21ए में स्थित नोएडा स्टेडियम में किया जाएगा। इस मौके पर दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके जरिए युवाओं और बच्चों को हेल्थ-फिटनेस के प्रति जागरूक किया जाएगा। इनका महत्व बताते हुए उन्हें जागरूक किया जाएगा।

धम्म विजय दिवस के अवसर पर, धम्म और शांति के मार्ग पर चल कर हम अपना शारीरिक-मानसिक संतुलन बनाकर तनाव मुक्त जीवन पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में सभी का मार्गदर्शन किया जायेगा। दौड़ सुबह 9 बजे से नोएडा स्टेडियम में शुरू होगी। इस दौड़ में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की विभिन प्रतिस्पर्धा होंगी। इस अवसर पर कारोबी, प्रशसनिक और सामजिक क्षेत्र के तमाम अतिथि शामिल होंगे।

एमएफजी फाउंडेशन एक युवा संगठन है। यह संगठन इस तरह की गतिविधियों और स्पर्द्धा के जरिए नई प्रतिभाओं को अपना हुनर और कौशल दिखाने का मौका देता है। इसी कड़ी में लागातार पिछले 3 वर्षों से जारी शिक्षा शिखर सम्मेलन 3 जनवरी को आयोजित होगा। यह कार्यक्रम देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले को समर्पित रहता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.