डॉगी के काटने पर 3 घंटे चला महिला का ऑपरेशन, कहां गए कुत्ते को बाबू बोलने वाले डॉग लवर

नोएडा : डॉगी के काटने पर 3 घंटे चला महिला का ऑपरेशन, कहां गए कुत्ते को बाबू बोलने वाले डॉग लवर

डॉगी के काटने पर 3 घंटे चला महिला का ऑपरेशन, कहां गए कुत्ते को बाबू बोलने वाले डॉग लवर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : बीते शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-26 में रहने वाली एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते ने महिला की टांग को इस तरीके से पकड़ा की उसका पूरा मांस ही निकाल दिया। महिला की टांग बुरी तरीके से जख्मी हो गई थी। महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर महिला का करीब 3 घंटे तक ऑपरेशन हुआ। अब महिला अगले 14 दिनों तक अस्पताल में ही भर्ती रहेंगी। अभी महिला की हालत ठीक नहीं है और ना ही उनकी टांग की हालत ठीक है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अगर 14 दिनों के भीतर उनकी टांग ठीक नहीं हुई तो दोबारा सर्जरी करवानी होगी।

आवारा कुत्ते ने मांस निकाल लिया
नोएडा के सेक्टर-26 में सुमन त्यागी नाम की एक महिला रहती है। सुमन अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं। सुमन त्यागी के परिवार से एक व्यक्ति विनोद त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात को उनको एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। कुत्ते ने उनकी टांग किस तरीके से पकड़ी कि पूरा मांस ही बाहर निकाल दिया। महिला बुरी तरीके से जख्मी हो गई थी। जिसके बाद उन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक करीब 3 घंटे तक महिला की टांग को ऑपरेशन चला। पूरी तरीके से ऑपरेशन होने में 3 घंटे से ज्यादा का समय लगा। शनिवार की सुबह 11:00 बजे महिला को ऑपरेशन पूरा हुआ।

लोगों के भीतर रोष
इस मामले के बाद नोएडा में लोगों के भीतर काफी आक्रोश है। नोएडा की आरडब्ल्यूए और काफी निवासी प्राधिकरण के खिलाफ रोष व्याप्त कर रहे हैं। निवासियों का कहना है कि नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कुत्तों के लिए मास्टर प्लान नहीं तैयार किया गया है, हालांकि महिला के काटने के बाद प्राधिकरण ने कुत्ते को शेल्टर होम पहुंचा दिया है।

कुछ दिनों पहले मासूम को काटा
यह बहुत ही गंभीर मामला है। वैसे अगर देखा जाए तो जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आवारा कुत्ते और पालतू कुत्ते इंसानों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव में एक मासूम बच्चा पर प्रतिबंधित डॉग ने हमला किया था। जिसमें वह बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ट्राइसिटी टुडे ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया और इस मामले में 3 लोगों को जेल भेजा गया था। जब पालतू कुत्ता मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर रहा था तो कुत्ते का मालिक छत पर खड़ा होकर यह सब देख रहा था, लेकिन उसने बच्चे को बचाने की थोड़ी बहुत भी कोशिश नहीं की।

कहां गए जिले के डॉग लवर
वैसे देखा जाए तो गौतमबुद्ध नगर में डॉग्स लवर की कमी नहीं है। ग्रेटर नोएडा और नोएडा की सभी सोसाइटी में डॉग लवर मिल जाएंगे। अगर कहीं विवाद होगा तो यह डॉग लवर सबसे आगे होंगे, लेकिन जब शुक्रवार को एक महिला को आवारा कुत्ते द्वारा काट दिया गया तो कोई भी डॉग लवर सामने नहीं आया। जिससे साफ पता चलता है कि इन डॉग लवर को मासूम बच्चों और लोगों की नहीं बल्कि कुत्तों की ज्यादा चिंता है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अधिकतर सोसाइटी में यही हाल है।

रोजाना 150 लोगों को लगते रेबीज के इंजेक्शन
नोएडा के सेक्टर-30 में जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि उनके अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ सौ टीके रेबीज के लगाए जाते हैं। जिला अस्पताल में रेबीज का इंजेक्शन फ्री में लगता है। सरकार ने इसके लिए लोगों को राहत दे रखी है। वैसे देखा जाए तो इस टीके की प्राइवेट अस्पताल में कीमत करीब 250 से लेकर 850 तक हैं। 

कुत्ते को कुत्ता बोलने पर होती है लड़ाई
नोएडा के सेक्टर-46 में रहने वाले कुनाल शर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाली एक महिला कुत्ता पालती है, वह कुत्ता आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को काट लेता है। जब इसकी शिकायत पड़ोसी लेकर उसके घर पहुंचते हैं तो महिला लोगों से कहती है कि मेरे कुत्ते को कुत्ता मत बोलो, यह मेरा बच्चा है। हालांकि कोई घटना होने के बाद कुत्ते को बाबू बोलने वाले यह लोग गायब हो जाते हैं।

जिम्मेदार लोगों को समझना चाहिए
नोएडा के सेक्टर-27 में रहने वाली हर्षिता का कहना है कि वह आवारा कुत्तों के कारण अपने घर से भी बाहर नहीं निकलती है। उनके सामने एक बार एक कुत्ते ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को बुरी तरीके से काट दिया था, जिसके बाद उनको कुत्तों से काफी ज्यादा डर लगता है। उनके घर के आसपास काफी संख्या में आवारा कुत्ते रहते हैं। मैं और मेरे भाई बहन अपने घर से निकलने से डरते हैं। जिले के जिम्मेदार लोगों को इस समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.