पिंक मैराथन में महिलाएं दिखाएंगी दम, नोएडा स्टेडियम से कनेक्टेड इन मार्गों पर होगा डायवर्जन, जाने से बचें

Noida News: पिंक मैराथन में महिलाएं दिखाएंगी दम, नोएडा स्टेडियम से कनेक्टेड इन मार्गों पर होगा डायवर्जन, जाने से बचें

पिंक मैराथन में महिलाएं दिखाएंगी दम, नोएडा स्टेडियम से कनेक्टेड इन मार्गों पर होगा डायवर्जन, जाने से बचें

Social Media | पिंक मैराथन की वजह से मार्ग डायवर्ट होंगे

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन और नोएडा प्राधिकरण इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित करा रहे हैं। सोमवार, 8 मार्च की सुबह नोएडा स्टेडियम के चारों तरफ पिंक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई श्रेणियां बनाई गई हैं और करीब एक हजार महिलाएं इस मैराथन में हिस्सा लेंगी। इस वजह से नोएडा के सेक्टर-21A स्थित स्टेडियम के चारों तरफ के रास्तों पर सुबह करीब 10:30 बजे तक रूट डायवर्जन किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिंक मैराथन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 साल से कम उम्र की बच्चियों के लिए दौड़ सुबह 7 बजे शुरू होगी। यह दौड़ एक किलोमीटर की होगी। दूसरे चरण में मैराथन में 14 से 30 साल की उम्र की युवतियों और महिलाओं को मौका दिया जाएगा। इनके लिए दौड़ 7:30 बजे सुबह होगी। इस श्रेणी के लिए दौड़ दो किलोमीटर की होगी। तीसरी श्रेणी में 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं भाग लेंगी। इनके लिए मैराथन सुबह 8:00 बजे आरम्भ होगी। इन्हें भी दो किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। 

प्राधिकरण के डीजीएम एससी मिश्रा ने बताया कि हर श्रेणी में पहले पांच स्थान की विजेताओं को 1100 से लेकर 11 हजार रुपये तक का नगद इनाम दिया जाएगा। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु महेश्वरी विजेताओं को सम्मानित करेंगी। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट व कैप दी जाएगी। मैराथन को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए सुबह करीब 10:30 बजे तक स्टेडियम के करीब के मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा। स्टेडियम के बाहर के चारों तरफ के रास्तों पर वाहनों को एक रूट पर चलाया जाएगा। मैराथन समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.