नोएडा के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में भरी हुंकार, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पहुंचे गाजियाबाद

राहुल गांधी की पदयात्रा : नोएडा के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में भरी हुंकार, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पहुंचे गाजियाबाद

नोएडा के कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में भरी हुंकार, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पहुंचे गाजियाबाद

Tricity Today | भारत जोड़ो यात्रा

Noida : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद के लोनी पहुंची। इस मौके पर नोएडा से भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता लोनी पहुंचे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, पूर्व महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, एआईसीसी सदस्य दिनेश अवाना, पूर्व पीसीसी सदस्य सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बसों और कारों पर सवार होकर पहुंचे। जहां पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सलमान खुर्शीद आदि शीर्ष नेताओं के नेतृत्व भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की निगरानी जहां ड्रोन के माध्यम से आसमान से करवाई जा रही है, वहीं जमीन के चप्पे-चप्पे पर भी सशस्त्र पुलिसकर्मियों का सख्त पहरा जमा दिया गया है।

यात्रा में शामिल रहेंगे नोएडा के कार्यकर्ता
कांग्रेस के अध्यक्ष राम कुमार तंवर ने बताया कि पदयात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा की व्यवस्था में लगे हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल होने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी पार्टी हाईकमान ने आमंत्रण भेजा है। यात्रा लोनी से बागपत की ओर बढ़ रही है। टोनिका सिटी, मंडोला के रास्ते यात्रा गाजियाबाद सीमा पार कर बागपत में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में नोएडा के सैकड़ों कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ आगे भी पदयात्रा में शामिल रहेंगे। 

इन कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन, राजकुमार भारती, वीरेंद्र मुखिया, जीशान चौधरी, राजकुमार लोहिया्र, डॉ. सीमा, दयाशंकर पांडे, गुलफाम, रवि यादव, अजय खटाना, बीरो देवी, गौरव अधाना, परवेज, सूरज धामा, अमित, जगपाल चौहान, अरुण नागर, श्याम राजा, मनीष, आदिल, राहुल नागर, रिजवान चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, पीसीसी सदस्य यतेन्द्र शर्मा समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.