कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में नोएडा के कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, कहा- अहम भूमिका निभाएंगे

तैयारी : कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में नोएडा के कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, कहा- अहम भूमिका निभाएंगे

कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में नोएडा के कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, कहा- अहम भूमिका निभाएंगे

Tricity Today | बैठक

Noida : कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में चार अगस्त को महंगाई के खिलाफ होने वाली हल्ला बोल रैली की तैयारी को लेकर नोएडा महानगर ने कमर कस ली है। बुधवार को कांग्रेस कार्यालय पर  महानगर अध्यक्ष राम कुमार तंवर के नेतृत्व में बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की गई।

जनता आत्महत्या करने को मजबूर : रामकुमार तंवर
रामकुमार तंवर ने कहा कि आज देश में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है। उसके कारण देश का किसान, गरीब, मजदूर, मध्यवर्गीय परिवार अपने परिवार का लालन पालन करने में असमर्थ है। जिसके कारण आए दिन हजारों की संख्या में आम जनमानस आत्महत्या करने पर विवश हो रहा है। यह देश विरोधी भाजपा की सरकार आए दिन डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्री की दरो को अनाप सनाप बढ़ाते हुए आम जनता को आत्महत्या करने पर विवश कर रही है। 

भाजपा पर साधा निशाना
इस अवसर पर रिज़वान चौधरी ने कहा कि जब से ये भाजपा की सरकार आई है, तब से महंगाई आसमान छू रही है लेकिन ये गूंगी बहरी सरकार जिसके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। ये सिर्फ अपने चंद करीबी उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए योजनाएं बनाती है। हरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा की ऐसी जनविरोधी सरकार को तत्काल प्रभार से बर्खास्त किया जाना चाहिए।

शहर वासियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
नोएडा महानगर कांग्रेस में कई सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, जिसमें मुख्य रूप से सेक्टर-26 की रहने वाली गीता सिंह, सेक्टर-55 से अरमान खान, सेक्टर-45 से शाहिद सिद्दीक़ी सहित काफी संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा हैं। इस बैठक में उपाध्यक्ष रमेश यादव, महासचिव रूबी चौहान, जितेंद्र चौधरी, हरेन्द्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, साध्वी सुमित्रा नाथ, अशरफ़ खां, राजेश वर्मा, अनूप चौधरी, विकास यादव, रेहान चौधरी, शाहिद सिद्दीक़ी, फारूक अहमद आदि कार्यकर्ता मोजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.