शिल्प हाट में यमुना अथॉरिटी ने पेश किया जेवर एयरपोर्ट का मिनी मॉडल, देखने उमड़ी भीड़

नोएडा : शिल्प हाट में यमुना अथॉरिटी ने पेश किया जेवर एयरपोर्ट का मिनी मॉडल, देखने उमड़ी भीड़

शिल्प हाट में यमुना अथॉरिटी ने पेश किया जेवर एयरपोर्ट का मिनी मॉडल, देखने उमड़ी भीड़

Tricity Today | जेवर एयरपोर्ट का मिनी मॉडल लोगों को आकर्षित कर रहा है

इस बार उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन राजधानी लखनऊ के साथ-साथ नोएडा में भी किया जा रहा है। नोएडा के शिल्पहाट में यमुना अथॉरिटी ने जेवर एयरपोर्ट का मिनी मॉडल पेश किया है। इसको देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। वहां लोग जेवर एयरपोर्ट के मिनी मॉडल को देखकर काफी तारीफ कर रहे हैं।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने बताया कि नोएडा में यूपी दिवस का आयोजन तीनों विकास प्राधिकरण मिलकर कर रहा है। साथ में राज्य सरकार के कई और विभाग शामिल हो रहे हैं। शिल्पहाट में यमुना प्राधिकरण को एक पवेलियन आवंटित किया गया है। वहां जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मिनी मॉडल लोगों के सामने पेश किया गया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नोएडा दौरा रद्द कर दिया गया है। वह यूपी दिवस के लिए आयोजित कार्यक्रम का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि खराब मौसम के कारण दौरा रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को नोएडा आना था। यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शहर में 415 करोड रुपए की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास ऑनलाइन ही करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नोएडा आने वाले थे। लेकिन खराब मौसम और कोहरे के कारण उनका यह भ्रमण रद्द हो गया है। योगी आदित्यनाथ के स्वागत में नोएडा अथॉरिटी ने काफी बंदोबस्त किए हुए थे। पिछले 1 सप्ताह से तीनों प्राधिकरण, जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी योगी आदित्यनाथ के स्वागत में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि जल्दी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध नगर आ सकते है। फिलहाल वह आज नोएडा नहीं आएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.