लव मैरिज ने ली युवक की जान, लहूलुहान हालत में मिला शव, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

Noida: लव मैरिज ने ली युवक की जान, लहूलुहान हालत में मिला शव, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

लव मैरिज ने ली युवक की जान, लहूलुहान हालत में मिला शव, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

नोएडा में एक युवक को दूसरे धर्म में विवाह करना उसकी जिंदगी के लिए भारी पड़ गया। मंगलवार को युवक का लहूलुहान शव नोएडा के बोटैनिकल गार्डन के पास मिला। उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से हमला कर की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हर एंगल से जानकारी हासिल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेक्टर-55 में रहने वाले राधे चौहान (27) का लहूलुहान शव मंगलवार की सुबह सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बोटैनिकल गार्डन के पास मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से हमला कर की गई है। 

जांच में पुलिस को पता चला है, कि राधे चौहान ने कुछ वक्त पहले दूसरे धर्म की युवती से विवाह किया था। उसकी पत्नी का नाम शहनाज है। शहनाज के घर वाले इस विवाह के खिलाफ थे। इसलिए पुलिस का शक शहनाज के परिजनों पर गहरा रहा है। हालांकि पुलिस दूसरे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी से भी पूछताछ करने का प्रयास कर रही है। अब तक मृतक की पत्नी से बात नहीं हो पाई है। 

नाले में मिला शव, जांच में जुची पुलिस
नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर-79 में सोमवार की रात एक व्यक्ति का शव नाले में मिला। सेक्टर-49 के थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने मीडिया को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात को थाना सेक्टर-49 पुलिस को सेक्टर-79 के नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। 

सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान कल्लू प्रसाद के रूप में हुई है। वह बरौला गांव का रहने वाला था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि कल्लू नशे का आदि था। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि वह नशे की हालत में नाले में गिर गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.