नोएडा और जेवर में प्रचार के दौरान उड़े नोट, देखिए कैसे आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां

UP Assembly Election : नोएडा और जेवर में प्रचार के दौरान उड़े नोट, देखिए कैसे आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां

नोएडा और जेवर में प्रचार के दौरान उड़े नोट, देखिए कैसे आचार संहिता की उड़ रही धज्जियां

Tricity Today | सुनील चौधरी और अवतार सिंह भड़ाना

Noida News : नोएडा और जेवर विधानसभा सीट पर खुलेआम कोविड-19 प्रोटोकॉल आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। नोएडा में सपा प्रत्याशी सुनील चौधरी के प्रचार-प्रसार में लोगों ने उनके ऊपर छत से नोट बरसाए तो जेवर सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना के ऊपर भी नोट उड़ाए गए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में अवतार सिंह भड़ाना के खिलाफ नोटिस जारी हुआ है, लेकिन अभी तक नोएडा विधानसभा प्रत्याशी सुनील चौधरी के खिलाफ नोटिस जारी नहीं हुआ है।

10 फरवरी को होगा मतदान
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीट नोएडा, दादरी और जेवर में आगामी 10 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनाव को लेकर वैसे तो चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी की है। असल में जमीनी स्तर पर देखा जाए तो कोई भी व्यक्ति चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहा है। खुलेआम कोविड-19 प्रोटोकॉल और आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सुनील चौधरी पर छत से उड़े नोट
बीते दिनों नोएडा विधानसभा से सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी जनता के बीच वोट मांगने गए तो छत से लोगों ने सुनील चौधरी के ऊपर नोट बरसाए। जिसके बाद सुनील चौधरी ने हाथ जोड़कर अपने ऊपर नोट बरसाने वाले लोगों का धन्यवाद दिया। आपको बता दें कि सुनील चौधरी समाजवादी पार्टी के टिकट पर तीसरी बार नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।

अवतार भड़ाना के खिलाफ नोटिस जारी
दूसरी ओर अवतार सिंह भड़ाना ने चुनाव प्रचार-प्रसार करते समय कोविड-19 प्रोटोकॉल और आचार संहिता के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। हजारों लोगों के साथ अवतार सिंह भड़ाना जनता से वोट मांगने पहुंच रहे हैं। इस दौरान लोगों ने अवतार सिंह भड़ाना के ऊपर भी नोट उड़ाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की शिकायत पर गौतमबुद्ध नगर चुनाव अधिकारी ने अवतार सिंह भड़ाना के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.