नोवरा ने छपरौली गांव में लोगों को बांटे मास्क, जारी रहेगा अभियान

अच्छी खबर: नोवरा ने छपरौली गांव में लोगों को बांटे मास्क, जारी रहेगा अभियान

नोवरा ने छपरौली गांव में लोगों को बांटे मास्क, जारी रहेगा अभियान

Tricity Today | मास्क बांटते सदस्य

ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाली  संस्था नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) ने जनपद के छपरौली गांव में मास्क अभियान चलाया। छपरौली के आसपास बहुत से फ्लैट बने हुए हैं, जहां कार्य करने वाले लोग ज़्यादातर गांव में निवास करते हैं। यहाँ की मार्केट में बहुत भीड़ होती है। साप्ताहिक बाजार पर यह भीड़ और बढ़ जाती है। इस वजह से यहां मास्क लगाने की जरूरत ज्यादा है।

लेकिन इस गांव में ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगा रहे थे।  गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छपरौली गांव भी गए थे। उन्होंने ग्रामीणों का हाल जाना था।  नोवरा की छपरौली शाखा ने दो टीमें बनाकर मास्क वितरण एवं जागरूकता अभियान चलाया। पहली टीम में राहुल चौहान, शुभम चौहान आदि ने गांव के भीतर मास्क बांटे। निशांत चौहान एवं रिंकू चौहान के नेतृत्व में ग्रामीण मार्केट में मास्क बांटे गए। लोगों को मास्क के महत्व की जानकारी दी।  

संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बहुत से लोगों की जान चली गई। यह हमारे क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा आघात है। ऐसे में हमारी लापरवाही  के कारण कीमती जानें जा सकती हैं। इसलिए यह मास्क अभियान अभी चलता रहेगा। उन्होंने नोवरा की छपरौली शाखा को भी इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.