नोवरा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष से भेंट कर गिनाई समस्याएं, ये मांग रखी 

समाधान : नोवरा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष से भेंट कर गिनाई समस्याएं, ये मांग रखी 

नोवरा ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष से भेंट कर गिनाई समस्याएं, ये मांग रखी 

Social Media | नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से भेंट की

New Delhi : नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार, 9 सितंबर को कैसरगंज से लोकसभा सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से भेंट की। संस्था ने अध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से टोक्यो ओलंपिक्स खेलों में देश के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कुश्ती खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की सराहना की।

नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि नोएडा के कई गांवों में कुश्ती को लेकर पीढ़ियों से बहुत उत्साह रहा है। तमाम पहलवानों ने बहुत मेडल जीते। मगर सुविधाओं की कमी के कारण बहुत सी प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। नोएडा प्राधिकरण जल्द ही नोएडा के सर्फाबाद गांव में एक आधुनिक स्टेडियम तैयार किया है। जल्द ही ये शुरू होने वाला है। लेकिन फिर भी आस पास के गांवों के युवाओं को मौके नहीं मिल रहे हैं।

कुश्ती संघ नहीं दे रहा ध्यान
ग्रामीणों का कहना है कि इसकी मुख्य वजह ज़िले की कुश्ती इकाई है, जो ग्रामीण निवासियों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है। इस कारण धीरे-धीरे युवाओं का कुश्ती से मोहभंग होने लगा है। इसलिए अध्यक्ष बृजभूषण शरण से अनुरोध किया गया कि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं गौतमबुद्ध नगर कुश्ती इकाई को आवश्यक आदेश दिए जाएं। दोनों संघ ग्रामीण युवाओं को कुश्ती के लिए सुविधाएं दें। ताकि युवाओं का कुश्ती के प्रति रुझान बढे और वह भी देश के लिए मेडल जीत सकें। सांसद ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही नोएडा आएंगे। वह शहर और ग्रामीण  प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 

संरक्षक ने भेंट की पुस्तकें 
नोवरा के संरक्षक अजीत सिंह तोमर बजरंगी ने बृजभूषण शरण सिंह को उनके द्वारा लिखित पुस्तकों का एक सेट भेंट किया। संस्था के उपाध्यक्ष अजय चौहान एवं पुनीत राणा इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.