नोवरा ने किया एडीसीपी रणविजय सिंह को सम्मानित

नोएडा : नोवरा ने किया एडीसीपी रणविजय सिंह को सम्मानित

नोवरा ने किया एडीसीपी रणविजय सिंह को सम्मानित

Tricity Today | नोवरा ने किया एडीसीपी रणविजय सिंह को सम्मानित

Noida News : नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) ने बुधवार को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रणविजय सिंह को सम्मानित किया। इस दौरान नोवरा अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कमिश्नर अलोक सिंह के नेतृत्व में और रणविजय सिंह के शौर्य के कारण अपराधियों में भय का माहौल है। इसके पीछे कुमार रणविजय सिंह की मेहनत है। ऐसे में आम जनमानस हो या बिजनेसमैन और ग्रामीण सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

"इससे पुलिस टीम के अच्छे कार्यों को पहचाना जा सकता"
उन्होने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार पुलिस टीम के द्वारा अपराधियों की धरपकड़ और फिर कैसे वह नॉएडा में वापस न लौटने की बात कहते सुनाई देते हैं। इससे पुलिस टीम के अच्छे कार्यों को पहचाना जा सकता है। इसीलिए आम जनता और नोवरा की तरफ से उन्हें धन्यवाद् प्रेषित करने हेतु यह सम्मान उन्हें प्रेषित किया गया है। रणविजय सिंह ने संस्था का आभार जताया और कहा कि वह सिर्फ अपनी ड्यूटी करना चाहते हैं और समाज की सेवा ही उनका मुख्य ध्येय है।  

"संस्था हमेशा पुलिस के साथ खड़ी"
उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि संस्था हमेशा पुलिस के साथ खड़ी है। जहां आम जनता को पुलिस के असफल होने पर उनकी आलोचना का अधिकार है वहीं उनके अच्छे कार्यों पर तारीफ भी करनी चाहिए। इस दौरान महासचिव पुनीत राणा, चेतन सिसोदिया, नितीश चौहान और अंकित अग्गरवाल उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.