रायपुर और मोरना में चलाया मास्क अभियान, नोवरा ने ग्राम विकास समिति के साथ बांटे मास्क

NOIDA : रायपुर और मोरना में चलाया मास्क अभियान, नोवरा ने ग्राम विकास समिति के साथ बांटे मास्क

रायपुर और मोरना में चलाया मास्क अभियान, नोवरा ने ग्राम विकास समिति के साथ बांटे मास्क

Tricity Today | नोवरा और ग्राम विकास समिति के साथ बांटे मास्क

  • गांव मोरना और रायपुर में नोवरा और ग्राम विकास समिति ने अभियान छेड़ा 
  • दोनों संस्थाओं ने ग्रामीणों को महामारी के प्रति जागरूक किया और मास्क बांटे
  • दो गज दूरी, मास्क जरूरी, हाथ धोते रहें और गांव में बेवजह चौपाल ना लगाएं
  • कुछ दिन और इकट्ठे होकर ताश ना खेलें। इकट्ठा होकर हुक्का ना पिएं
Noida News : नोएडा के गांव मोरना और रायपुर में नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) और ग्राम विकास समिति ने कोरोना महामारी के खिलाफ अभियान छेड़ा है। दोनों संस्थाओं ने ग्रामीणों को महामारी के प्रति जागरूक किया और मसल बांटे हैं।

मोरना ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार गुर्जर और रायपुर खादर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने ग्रामीणों से मिलकर दोनों गांवों में रविवार को मास्क अभियान चलाया गया। नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन और हार्टफुलनेस संस्था इस मुहिम में सम्मिलित रूप से जन जागरण कर रहे हैं। इससे पहले भी कई गांवों में मास्क अभियान चलाया गया है। इन लोगों का कहना है कि सरकार ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गाइडलाइन सख्ती से लागू की गई हैं। जिनमें मास्क अति आवश्यक  किए गए हैं। इस दौरान दोनों गाँवों में लोगों को इस महामारी से बचने के उपाय बताए गए। जैसे दो गज दूरी, मास्क जरूरी, हाथ धोते रहें और गांव में बेवजह चौपाल ना लगाएं। कुछ दिन और इकट्ठे होकर ताश ना खेलें। इकट्ठा होकर हुक्का ना पिएं।

रायपुर खादर ग्राम विकास समिति के साथ नोवरा के अध्यक्ष रंजन तोमर, उपाध्यक्ष अजय चौहान, नोवरा की अट्टा समिति के अध्यक्ष विकास अवाना मौजूद रहे। इन लोगों ने ग्रामीणों से यह अपील की कि वह मास्क अवश्य इस्तेमाल करें। हार्टफुलनेस संस्था ने कोरोना परामर्श और मानसिक तनाव पर मुफ्त सलाह ग्रामीणों को दी। रायपुर गाँव की पुलिस चौकी के इंचार्ज ने भी मास्क बांटे और उन लोगों को समझाया जो बिना मास्क अथवा गलत तरीके से मास्क लगाए हुए थे। इस दौरान निपुल चौहान, आनंद चौहान, मनीष, विकास चौहान, नरेंद्र शर्मा, रविंदर कुमार, कृष्णपाल और मनोज चौहान उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.