सोशल मीडिया पर फर्जी 'भारत का राजपत्र' वायरल, परिवहन मंत्रालय ने कहा- नहीं मिली कोई छूट

10 साल पुराने वाहन होंगे जब्त : सोशल मीडिया पर फर्जी 'भारत का राजपत्र' वायरल, परिवहन मंत्रालय ने कहा- नहीं मिली कोई छूट

सोशल मीडिया पर फर्जी 'भारत का राजपत्र' वायरल, परिवहन मंत्रालय ने कहा- नहीं मिली कोई छूट

Google Image | सोशल मीडिया पर फर्जी 'भारत का राजपत्र' वायरल

New Delhi : नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत पूरे एनसीआर में 10 साल पुराने वाहन मालिकों को कोई राहत नहीं मिली है। इसकी पुष्टि परिवहन मंत्रालय ने की है। परिवहन मंत्रालय ने बताया कि "भारत का राजपत्र" फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा गया है कि 10 साल पुराने वाहनों को अब जब्त नहीं किया जाएगा। केवल ₹5000 देकर वाहनों का दोबारा रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अब इसको लेकर परिवहन विभाग ने पुष्टि करते हुए बताया कि ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।

यूपी 16 जेड सीरीज के 1.19 लाख वाहन जब्त होंगे
आपको बता दें कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यूपी 16 जेड (UP16Z)  सीरीज के 1.19 लाख वाहन हैं। जिनको सीज किया जा रहा है। बीते 1 फरवरी को यूपी 16 जेड सीरीज के 1.19 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है, जिसके बाद परिवहन विभाग और नोएडा ट्रैफिक पुलिस टीम ने अभियान चलाया कि अगर इस सीरीज के वाहन सड़क दिखाई देंगे तो उनको तत्काल जब्त किया जाएगा। यह अभियान तेजी के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चल रहा है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.