अब नोएडा के बस यात्रियों से होगी टोल वसूली, यूपी परिवहन विभाग ने जारी किया नया ऑर्डर

काम की खबर : अब नोएडा के बस यात्रियों से होगी टोल वसूली, यूपी परिवहन विभाग ने जारी किया नया ऑर्डर

अब नोएडा के बस यात्रियों से होगी टोल वसूली, यूपी परिवहन विभाग ने जारी किया नया ऑर्डर

Tricity Today | नोएडा डिपो | File Photo

Noida News : पूरे देश में टोल प्लाजा के रेट बढ़ गए हैं। वाहनों के साथ अब बस में सफर करने वाले यात्रियों को भी टोल देना होगा। परिवहन विभाग ने इसको लेकर नया फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बस में सफर करने वाली रात्रि को अब ₹4 तक अतिरिक्त टिकट के रूप में देने होंगे। इसकी जानकारी नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश पाल सिंह ने दी है।

₹4 तक अतिरिक्त किराया बढ़ाया
नरेश पाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के फैसले पर अब यूपी रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को ₹4 तक अतिरिक्त किराया देना होगा। यह पैसा टिकट के साथ ही देना होगा। नोएडा बस डिपो से अलग-अलग रूट पर बसें चलती हैं। सभी में यह फैसला लागू हो गया है।

किस रूट पर कितने पैसे देने होंगे
नरेश पाल सिंह ने बताया कि नोएडा से बदायूं तक जाने के लिए पहले प्रति यात्री को ₹335 देने पड़ते थे, अब यात्री को ₹337 देने पड़ेंगे। नोएडा से मेरठ तक जाने के लिए पहले ₹121 लगते थे। जो अब बढ़कर ₹123 हो गए हैं। नोएडा से बरेली तक जाने के लिए पहले ₹470 देने पड़ते थे, लेकिन अब इसमें ₹4 बढ़ा दिए गए हैं। वही नोएडा से मैनपुरी जाने के लिए अब ₹405 देने पड़ेंगे। अलग-अलग रूट पर अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.