नोवरा का चुनाव संपन्न, रंजन तोमर 3 सालों के लिए अध्यक्ष बने, देखिए पूरी कार्यकारणी

नियुक्ति : नोवरा का चुनाव संपन्न, रंजन तोमर 3 सालों के लिए अध्यक्ष बने, देखिए पूरी कार्यकारणी

नोवरा का चुनाव संपन्न, रंजन तोमर 3 सालों के लिए अध्यक्ष बने, देखिए पूरी कार्यकारणी

Tricity Today | रंजन तोमर 3 सालों के लिए अध्यक्ष बने

Noida News : नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन द्वारा रविवार को चुनाव आयोजित किया गया। पर्यवेक्षक मनीष राणा और अजीत सिंह की निगरानी में रंजन तोमर को निर्विरोध अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अजय चौहान को उपाध्यक्ष, पुनीत राणा को महासचिव और अलोक मेहता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। 

इसके अलावा कानूनी सलाहकार के पद पर कंचन लोहिया, युवा संघ के अध्यक्ष पद पर नितीश चौहान, संयुक्त सचिव पर अंकित अग्रवाल, मीडिया मैनेजर के पद पर चेतन सिसोदिया, व्यापार संघ के अध्यक्ष राहुल जैन और उपाध्यक्ष गौरव चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी प्रतीक सेठी को बनाया गया है। जबकि विकास अवाना को वरिष्ठ ग्रामीण संयोजक का पद दिया गया और ग्रामीण खेल संघ का अध्यक्ष मनीष चौहान को बनाया गया हैं।  

अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा कि वह संस्था द्वारा उनमें दिखाए गए विश्वास से गदगद हैं और लगातार ग्रामीण अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंग। संस्था अपने तीन मुख्य उद्देश्यों लोकतान्त्रिक सशक्तिकरण, पर्यावरण और शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, ग्रामीण अधिकार और महिला सशक्तिकरण आदि के लिए कार्य करती है।  

नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय चौहान ने कहा कि जल्द ही संस्था कई सामाजिक कार्यों को भी करती नजर आएगी और नए साल में नए कलेवर में नजर आएगी। गौरतलब है कि नोएडा के 81 गांवों के लिए बनाई गई संस्था 2016 से क्षेत्र में कार्यरत है, जबकि 2018 में यह सोसाइटी कानून के तहत रजिस्टर हुई और यह संस्था का दूसरा चुनाव था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.