अपनों की रिहाई की लिए अड़े किसान, कल करेंगे पुलिस कमिश्नरेट का घेराव

एनटीपीसी दादरी आंदोलन : अपनों की रिहाई की लिए अड़े किसान, कल करेंगे पुलिस कमिश्नरेट का घेराव

अपनों की रिहाई की लिए अड़े किसान, कल करेंगे पुलिस कमिश्नरेट का घेराव

Tricity Today | किसान बेरोजगार सभा

Noida : शनिवार को रामपुर-फतेहपुर कार्यालय पर किसान बेरोजगार सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बैठक की। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेराम नेताजी के अगुवाई में की गई। सभा में निर्णय लिया गया कि एनटीपीसी दादरी आंदोलन में पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के साथ की गई बर्बरता के खिलाफ किसान बेरोजगार सभा 7 नवम्बर सुबह 10 बजे पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर मुख्यालय का घेराव करेगी।

किसानों की बिना शर्त हो रिहाई : अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष सूबेराम नेताजी ने कहा कि एनटीपीसी दादरी आंदोलन में पुलिस ने किसानों को जबरदस्ती मुकदमा करके जेल में भेज दिया है। इसके विरोध में रविवार को सैकड़ों की संख्या में किसान पुलिस कमिश्नरेट पर प्रदर्शन करेंगे। जब तक स्थानीय किसानों को जेल से बिना शर्त रिहाई नहीं किया जाता तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही इस प्रकरण में किसानों, महिलाओं और बच्चों पर की गई लाठीचार्ज के दोषी पुलिस वालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुक़दमे दर्ज किए जाए।

यह किसान रहे मौजूद
बैठक में राजेन्द्र प्रधान मायॅचा, पप्पू प्रधान मायॅचा, ओमवीर प्रधान ङाबरा, चिममन सिंह चिरसी, आनन्द सिंह सिरसा, पवन नेताजी ङाबरा, विदेश भाटी रिठौडी, राजेन्द्र नेताजी समाउददीनपुर, धर्मवीर सिंह रामपुर-फतेहपुर, मनोज भाटी घंघोला, सत्तू घंघोला, राजवीर घंघोला आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.