मतदान के 12 घंटे पहले अफसरों ने तैयार किया प्लान, कमिश्नर आलोक सिंह मैदान में उतरे, देखिए नोएडा पुलिस की खास तैयारी

गौतमबुद्ध नगर : मतदान के 12 घंटे पहले अफसरों ने तैयार किया प्लान, कमिश्नर आलोक सिंह मैदान में उतरे, देखिए नोएडा पुलिस की खास तैयारी

मतदान के 12 घंटे पहले अफसरों ने तैयार किया प्लान, कमिश्नर आलोक सिंह मैदान में उतरे, देखिए नोएडा पुलिस की खास तैयारी

Tricity Today | कमिश्नर आलोक सिंह मैदान में उतरे

Noida News : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। तीनों विधानसभा सीटों पर 16 लाख 23 हजार 545 वोटर मतदान करेंगे। तीनों विधानसभा में करीब 9,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीनों विधानसभा पर 50 पैरामिलिट्री फोर्स पहुंच गई है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह भी मैदान में आ गए हैं। बुधवार को आलोक सिंह ने जनपद के कई इलाकों का जायजा लिया।

40 क्रिटिकल बूथ बनाए
पुलिस कमिश्नर लोक सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे फिर वह किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता या नेता ही क्यों ना हो। जनपद में 40 क्रिटिकल बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों को अर्ध सैनिक बलों के हवाले किया गया है। पहले जो व्यक्ति मतदाताओं को वोट डालने से देखते थे, ऐसे 193 लोगों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 11 लोग जेल में हैं और 182 लोग बाहर है। 

7,751 लोगों के हथियार लाइसेंस जमा
उन्होंने बताया कि जनपद में 700 लोगों को रेड कार्ड दिया गया है। तीनों विधानसभा सीटों पर 16 लाख से अधिक मतदाता वोट करेंगे। इन सभी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अफसरों को दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जनपद में 7,900 से अधिक लोगों के हथियार लाइसेंस बने हुए हैं। इनमें से 7,751 लोगों के हथियार लाइसेंस जमा किए गए हैं। पुलिस ने महाअभियान चलाकर 427 अवैध हथियारों को भी जप्त किया है।

113 कल्स्टर मोबाइल का गठन
सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर अधिकारी गुरुवार को लगातार भ्रमण करेंगे। इसके अलावा थाना मोबाइल, एसीपी, एडीडीसीपी, डीसीपी समेत सभी अफसर लगातार मतदान केन्द्रों पर भ्रमण करेंगे। इसके अतिरिक्त 113 कल्स्टर मोबाइल का गठन किया जा चुका है। जिसका उद्देश्य सूचना मिलने पर अधिकतम 5 मिनट के भीतर और सामान्य रूप से 10 मिनट के अन्दर कोई न मोबाइल पार्टी प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पंहुचती रहें। इससे न केवल प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सतर्क दृष्टि रखी जा सकेगी, बल्कि सभी मतदाता निर्भिक रूप से अपन मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

12 एफएसटी टीम मतदान पर एक्टिव रहेंगी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व से चली आ रही 9 एसएसटी और 12 एफएसटी भी मतदान के दिवस पर एक्टिव रहेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि अवैध धन, शराब या मादक पदार्थ आदि का प्रलोभन देकर मतदाताओं को कुप्रभावित न किया जा सकें। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की 15 रिवर्ज पार्टी स्थापित की जा रही हैं, जिसमें पर्याप्त पुलिस बल मय वाहन के मौजूद रहेगा।

जिले में 82,939 नए मतदाता आए
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की तरफ से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस बार गौतमबुद्ध नगर में टोटल 82 हजार 939 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, लेकिन जनपद से 27,017 मतदाताओं का नाम फाइनल सूची से बाहर किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये 27,017 मतदाता वो है, या तो यह जिला छोड़कर चले गए है या फिर कुछ की मौत हो गई हैं। 

इतने पुरुष और महिलाएं वोट करेंगे
मतदाताओं की जो अंतिम सूची जारी हुई है। उसके मुताबिक इस बार 82 हजार 939 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए। इनमें 43,143 पुरुष और 39,786 महिला मतदाता लिस्ट में शामिल हैं। इस बार टोटल 16 लाख 23 हजार 545 मतदाता ही चुनाव दे पाएंगे। टोटल में से इनमें पुरुष मतदान 90,23,394 और 7,21,052 महिला मतदाता शामिल हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.