श्रीकांत त्यागी के बेटों और बहन ने वीडियो जारी किया, रोते हुए बोले- हमें मम्मी के पास जाना है

Noida Video : श्रीकांत त्यागी के बेटों और बहन ने वीडियो जारी किया, रोते हुए बोले- हमें मम्मी के पास जाना है

श्रीकांत त्यागी के बेटों और बहन ने वीडियो जारी किया, रोते हुए बोले- हमें मम्मी के पास जाना है

Tricity Today | बच्चों का वीडियो हुआ वायरल

Noida : महिला के साथ बदतमीजी करने के वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी श्रीकांत त्यागी फरार है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार की सुबह पुलिस त्यागी के घर पर दबिश दी। इस दौरान उसके करीबियों को हिरासत में ले रखा है। जिसमें उसकी पत्नी भी शामिल है। ऐसे में एक वीडियो और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें श्रीकांत त्यागी के बच्चे रो रहे हैं। बच्चे रोते हुए कह रहे हैं कि मुझे मम्मी के पास जाना है। बच्चों की उम्र 10 से 12 साल तक बताई जा रही है। तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी के श्रीकांत त्यागी के घर का है। वीडियो में दो बच्चों के बीच में त्यागी की बहन बैठी हुई है। उसके दोनों साइड में त्यागी के दोनों बच्चे हैं। त्यागी की बहन का कहना है कि इस घटना के बाद से बच्चे डरे हुए हैं। बच्चों की मम्मी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। वह कहां पर है, किस स्थिति में है किसी को नहीं पता है।

इन स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
इस समय ग्रेटर नोएडा के परी चौक, कासना, सूरजपुर, P3 गोल चक्कर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर, एक मूर्ति गोल चक्कर, हिंडन पुल, नोएडा के सेक्टर-37, रजनीगंधा चौक, नोएडा चिल्ला बॉर्डर, नोएडा कालिंदी कुंज बॉर्डर, महामाया फ्लाईओवर और अन्य स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। यहां से गुजरने वाले हर वाहन की काफी गंभीरता से जांच की जा रही है।

नोएडा से लखनऊ तक ताबड़तोड़ छापेमारी  
नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली महिला के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। पुलिस ने पिछले करीब 24 घंटों में श्रीकांत त्यागी को तलाश करने के लिए दिल्ली, लखनऊ, गुरुग्राम, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और वेस्टर्न यूपी के कई जिलों में दबिश दी हैं। शनिवार की देर शाम यह जानकारी गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रणविजय सिंह ने दी है।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.