शिवपाल और भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश का परिवार एक नहीं

नोएडा में ओमप्रकाश राजभर : शिवपाल और भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश का परिवार एक नहीं

शिवपाल और भाजपा पर साधा निशाना, कहा- अखिलेश का परिवार एक नहीं

Tricity Today | ओमप्रकाश राजभर

Noida : उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा और वर्तमान उपचुनाव में के के मद्देनजर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर प्रदेश के दौरे पर निकले हैं। संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ जगह-जगह बैठक कर रहे हैं। इस सिलसिले में ओम प्रकाश राजभर नोएडा पहुंचे। जहां सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजभर ने उपचुनाव में जीत का दावा किया है।

पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी चुनाव : अध्यक्
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव सभी जगहों पर मजबूती के साथ लड़ेगी। आने वाले उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी उपचुनाव हमारी पार्टी के उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो गया है। रामपुर और खतौली में पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं। 

भाजपा और शिवपाल पर साधा निशाना
शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शिवपाल यादव अपनी गाड़ी पर अपनी पार्टी का झंडा लगाकर चलते हैं और कहते हैं, परिवार एक है। अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के साथ में आने से कोई खास असर नहीं पड़ेगा। वहीं, भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अकेले लोकसभा जीतने का दम नहीं है। भाजपा खुद राज्य में गठबंधन के दाम पर जीती है।

लोकसभा तय करेगा गठबंधन
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा भारतीय समाज पार्टी अभी से ही 2024 लोकसभा की तैयारी कर रही है। वर्तमान में किसी भी दल से गठबंधन को लेकर चर्चा नहीं हुई है। आने वाला समय तय करेगा कि किसके साथ गठबंधन करेंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए सावधान रथ यात्रा निकाली गई थी। जिस का समापन पटना में हुआ। रथ यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें राजभर नोएडा के बाद गाजियाबाद के दौरे पर निकल गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.