नोएडा के इन शिव मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, चढ़ाए बेलपत्र और मांगा आशीर्वाद

Maha Shivratri 2023 : नोएडा के इन शिव मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, चढ़ाए बेलपत्र और मांगा आशीर्वाद

नोएडा के इन शिव मंदिरों में लगी भक्तों की भीड़, चढ़ाए बेलपत्र और मांगा आशीर्वाद

Tricity Today | पूरे नोएडा में आज महाशिवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है

नोएडा : महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिवभक्त आज पूरे दिन व्रत करके भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे है। नोएडा के हर मंदिर से आज ओमकार की आवाज आ रही है और भक्तों का तांता लगा हुआ है। आज  खास दिन पर इन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना करने दूर दराज से भक्त आये हुए है। पूरे नोएडा में आज महाशिवरात्रि बहुत ही धूमधाम से मनाई जा रही है। 

सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 19, नोएडा 
नोएडा का सबसे बड़ा मंदिर कहा जानेवाला सेक्टर 19 का सनातन मंदिर महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के श्लोक और भजनों से सराबोर है   आज ब्रह्म मुहूर्त में विशेष आरती के साथ यहां विशेष पूजा पाठ, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक शुरू हुआ, और रात तक चलेगा। मंदिर के अंदर गर्भगृह में विशेष सजावट की गई है। आज के दिन यहां दर्शन करने दूर दूर से लोग आये है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, सुबह से ही यहां भोलेनाथ के भक्तों का जमावाड़ा लग गया है।  सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। मंदिर समिति ने आने वाले भक्तों के लिए कई सुविधाएं करवाई है  

श्री लाल मंदिर, सेक्टर 2, नोएडा 
श्री लाल मंदिर नोएडा के सेक्टर 2 में बना हुआ है। यहां पर आप जब पूजा करने आएंगे, तो आपका मन शिवजी के पूरे परिवार को देख कर खुश हो जाएगा।  यहां शिव परिवार के अलावा नवदुर्गा के अलग अलग रूप और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान हैं।  इस मंदिर के लिए कहा जाता है ये नोएडा से भी पुराना मंदिर है। शहर का सबसे प्राचीन मंदिर होने के चलते यहां हर साल महाशिवरात्री पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। आज महाशिवरात्रि  के दिन यहां विशेष तैयारियां तो की ही गयी है, सुरक्षा भी चाक चौबंद है। जगह जगह सुरक्षा के लिए जवान तैनात है। ये पूरा मंदिर लाल  पत्थरों से बना हुआ है। और इस मंदिर के लिए प्रचलित है कि भजन सम्राट गुलशन कुमार ने इस मंदिर में सहयोग दिया था।  

वोडा देव, सेक्टर 100 
नोएडा का वोडा देव मंदिर एक प्रसिद्ध देवस्थान है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां भगवान कुबेर ने घोर तप किया था, मान्यता है कि अगर श्रद्धालु यहां पर धन की प्राप्ति करना चाहते है और घर में सुख शांति चाहते है तो उन्हें यहां पूजा जरूर करनी चाहिए। शहर के बीचों बीच बने इस मंदिर में भगवान भोलेनाथ के साथ माता काली, नवग्रह और हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। मुख्य पुजारी के अनुसार शिवजी का ये मंदिर द्वापर युग से और त्रेता युग से  यहां बना हुआ है। मंदिर के पुजारी के मुताबिक, यह मंदिर रावण के पिता ऋषि विश्रवा की तपोभूमि भी थी। यहीं पर ऋषि विश्रवा के पुत्र कुबेर ने देवतत्व की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की अराधना की थी।आज महाशिवरात्रि के दिन यहां अच्छी खासी भीड़ है और जगह जगह से भक्त जलाभिषेक के लिए आये हुए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.