गौतमबुद्ध नगर की धरती पर 6 महीनों में होगा एक लाख 35 हजार करोड़ रुपए का काम, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

आज की सबसे बड़ी खबर : गौतमबुद्ध नगर की धरती पर 6 महीनों में होगा एक लाख 35 हजार करोड़ रुपए का काम, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

गौतमबुद्ध नगर की धरती पर 6 महीनों में होगा एक लाख 35 हजार करोड़ रुपए का काम, पढ़िए स्पेशल रिपोर्ट

Tricity Today | Noida Gate

Greater Noida News : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में हुए एमओयू को अगले 6 महीनें में लागू कर धरतल पर उतारने के लिए शासन ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथाॅरिटी को अलग-अलग लक्ष्य दिया है। यह लक्ष्य अगले 6 महीने में जुलाई तक पूरा करना होगा। इसके लिए 9 मार्च को अवस्थपना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह की ओर से समिट में शाामिल हुए सभी 28 विभागों को पत्र भेजा है। 

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एक लाख करोड़ रुपए का निवेश
गौतमबुद्ध नगर जिले के तीनों प्राधिकारण में से नोएडा ने 88,697 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू हासिल किया है। अब अगले 6 महीनें में 60,000 करोड़ रुपए ग्राउड ब्रेकिंग सेरमनी के लिए दिया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में 74,053 करोड़ रुपए का एमओयू हासिल हुआ। इसमें से अगले 6 महीने में 40,000 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया है। 

यमुना प्रधिकरण का लक्ष्य 35,000 करोड़ रुपए
यमुना प्राधिकरण को 1,10,119 करोड़ रुपए का एमओयू हासिल हुआ है। इसमें से केवल 35,000 करोड़ रुपए का निवेश अगले 6 महीने में धरातल पर लाना है। योगी सरकार का आदेश आने के बाद तीनों प्राधिकरण अपने-अपने लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी में जुट गए है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.