एक क्लिक में लगा 2.66 लाख रुपए का चूना, अब पीड़ित पुलिस से मांग रहा इंसाफ, जानिए पूरा मामला

नोएडा : एक क्लिक में लगा 2.66 लाख रुपए का चूना, अब पीड़ित पुलिस से मांग रहा इंसाफ, जानिए पूरा मामला

एक क्लिक में लगा 2.66 लाख रुपए का चूना, अब पीड़ित पुलिस से मांग रहा इंसाफ, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | Symbolic Photo

Noida News : गौतमबुद्ध नगर में ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के मामले काफी ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-47 से आया है। जहां एक व्यक्ति से लिंक पर क्लिक करवाकर ठग ने 2.66 लाख रुपए बैंक अकाउंट से निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-47 में रहने वाले श्याम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनके पास कॉल किया और खुद को सेना का अफसर बताया था। व्यक्ति ने बताया कि उसको उनका मकान किराए पर लेना है। मकान के किराए का पैसा एडवांस देने के रूप में सेना के अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने श्याम प्रकाश मिश्रा को एक लिंक भेजा। लिंक भेजते समय व्यक्ति ने कहा कि इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके अकाउंट में मकान का एडवांस पैसा आ जाएगा।

पुलिस से की शिकायत
आरोपी के कहने पर श्याम प्रकाश मिश्रा ने लिंक पर क्लिक कर दिया और उनके बैंक अकाउंट से 2.66 लाख रुपए निकल गए। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने आरोपी ठग से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद पीड़ित ने इस मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.