ऑनलाइन सेक्स रैकेट गैंग का पर्दाफाश, लड़कियों की सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी : ऑनलाइन सेक्स रैकेट गैंग का पर्दाफाश, लड़कियों की सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

ऑनलाइन सेक्स रैकेट गैंग का पर्दाफाश, लड़कियों की सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Noida News : नोएडा पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने नोएडा-एनसीआर में ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस को घटना में इस्तेमाल दो कार, दो मोबाइल फोन और 9 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है।

गूगल साइट्स और व्हाट्सएप नंबर से लेते थे नंबर
नोएडा पुलिस और एएचटीयू नोएडा यूनिट को यह सूचना मिली थी कि शहर में ऑनलाइन व्यापार करने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जिसके बाद नोएडा सेक्टर-58 पुलिस और एचपीयू की टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत इस गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरोह लंबे समय से नोएडा-एनसीआर में ऑनलाइन देह व्यापार करावा रहा था। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया है कि ये लोग गूगल साइट्स और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से ग्रुप बनाकर लोगों से बात किया करते थे। डील होने पर लड़कियों को बुलवाकर देह व्यापार करवाया करते थे।

दो लोगों गिरफ्तार, 2 लड़कियों को छुड़ाया
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एएचटीयू और थाना सेक्टर-58 पुलिस की टीम ने ऑनलाइन देह व्यापार करने वाले गिरोह के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मुरादाबाद और दूसरा  बिहार का रहने वाला है। यह लोग ऑनलाइन ग्राहकों को ढूंढा करते थे, उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर डील किया करते थे। डील पक्का होने पर इनके संपर्क में रहने वाली लड़कियों को बुलाकर व्यापार करवाया करते थे। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और इनसे पूछताछ की जा रही है आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.