भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक बैठक का आयोजन, मोदी सरकार ने की यह बड़ी मांग

नोएडा : भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक बैठक का आयोजन, मोदी सरकार ने की यह बड़ी मांग

भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक बैठक का आयोजन, मोदी सरकार ने की यह बड़ी मांग

Tricity Today | भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक बैठक का आयोजन

Noida News : सोमवार को नोएडा में भारतीय किसान यूनियन अंबावता की मासिक बैठक हुई। यह बैठक नोएडा सेक्टर-49 में श्याम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई है। इस बैठक का संचालन ललित कुमार ने किया है। बैठक के दौरान किसान नेताओं ने भाजपा पर खूब निशाना साधा और सरकार से कई मांगें की।

जिलाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में नाकामयाब हुई है। सब्जियों, दाल और अनाज के साथ सभी खाद्य पदार्थों और सभी पेट्रो पदार्थों के दाम कई गुना तेजी के साथ बढ़ रहे है। पिछले एक साल के भीतर देश में गरीबों पर जो मार पड़ी है। वो किसी और सरकार में नहीं पड़ी।  

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी की जरूरत को देखते हुए महंगाई पर अंकुश लगाया जाए। किसानों को बिजली और बच्चों की फीस के अलावा 5 लाख तक के बैंक कर्ज माफ किया जाए। जिससे देश का अन्नदाता देश को समय पर खाद्यान्न की सारी जरूरतें पूरी करता रहे। इसके साथ युवाओं को रोजगार दिया जाए। जिससे देश के विकास का पहिया ठीक से चल सके। 

इस बैठक में मुख्य रूप से शर्मा यादव, मुंदर यादव, धर्मवीर यादव, श्याम सिंह, मुकेश बीडीसी, सतीश यादव, उदयवीर सिंह, ललित, राहुल यादव, मनोज यादव, सुखबीर यादव, सत्येंद्र यादव, बृजेश यादव, राजेश उपाध्याय, शैलेंद्र पुंडीर और रवि चौहान आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.