इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट थीम पर साइकिल राइडिंग का आयोजन, लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

नोएडा : इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट थीम पर साइकिल राइडिंग का आयोजन, लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट थीम पर साइकिल राइडिंग का आयोजन, लोगों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Tricity Today | साइकिल राइडिंग का आयोजन हुआ

Noida : नोएडा सेक्टर-14 की रेड लाइट से साइकिल राइडिंग का आयोजन किया गया। यह साइकिल राइडिंग विश्व पृथ्वी दिवस की वर्ष 2022 की थीम इन्वेस्ट इन अवर प्लेनेट के अंतर्गत की गई। साइकिल राइडिंग का आयोजन कर जनमानस को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत पौधे का रोपण भी किया गया। 

नोएडा सेक्टर-14 की रेड लाइट से साइकिल राइडिंग का आयोजन कर जनमानस को जागरूक करते हुए संदेश दिया गया। वर्तमान परिवेश में पृथ्वी को प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग जल की कमी और अन्य प्राकृतिक संकट से बचाने में प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक दिन किसी न किसी रूप में एक अहम भूमिका निभाते हुए पर्यावरण का संरक्षण कर सकता है। 

जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर सुहास एलवाई, प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार, गौतम बुध नगर के कुशल पर्यवेक्षण और प्रभावी मार्गदर्शन किताब सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी ओखला पक्षी विहार रेंज, गौतम बुद्ध नगर के निर्देश और नेतृत्व मे सी विंग संस्था ने साइकिल राइडिंग का आयोजन किया गया। 

आयोजन के बाद उपस्थित नागरिकों और महिलाओं द्वारा पौधे का रोपण भी किया गया। इस दौरान प्रण लिया गया कि प्रत्येक दिन वह किसी न किसी रूप में पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक और सी विंग संस्था के प्रतिनिधि के अलावा वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.