मालिकों को पेट्स का कराना होगा रजिस्ट्रेशन, नोएडा प्राधिकरण ने लॉन्च किया ऐप, जानें प्रक्रिया

बड़ी खबर: मालिकों को पेट्स का कराना होगा रजिस्ट्रेशन, नोएडा प्राधिकरण ने लॉन्च किया ऐप, जानें प्रक्रिया

मालिकों को पेट्स का कराना होगा रजिस्ट्रेशन, नोएडा प्राधिकरण ने लॉन्च किया ऐप, जानें प्रक्रिया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News: अगर आप पेट रखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब नोएडा में अपने पेट का रजिस्ट्रेशन कराना सबके लिए अनिवार्य होगा। नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) ने इसके लिए एक ऐप विकसित कराया है। शहर के सभी मालिकों को इस ऐप में अपने पेट का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह सबके लिए अनिवार्य होगा। 'नोएडा पेट रजिस्ट्रेशन ऐप' के जरिए निवासी अपने पेट्स का रजिस्ट्रेशन घर बैठे कर सकेंगे। प्राधिकरण जल्द ही इस ऐप को शुरू करेगा। 

प्राधिकरण इस ऐप को प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया है, लेकिन अभी यह पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। पेट का रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप पर ही पेट रजिस्ट्रेशन लेटर और उसे पालने वाले की जानकारी मिलेगी। इस ऐप पर 1 साल की रजिस्ट्रेशन फीस एक हजार रूपये रखी गई है। ऑनर को हर साल रजिस्ट्रेशन रिन्यू कराना होगा। 

रजिस्ट्रेशन करना आसान होगा
लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने यह ऐप शुरू किया है। इसके जरिए ऑनर अपने पेट का रजिस्ट्रेशन खुद ही कर सकेंगे। उन्हें भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। नोएडा प्राधिकरण पिछले साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने एक एजेंसी को चुनने का फैसला किया था। यह एजेंसी शहर के हर पेट का रजिस्ट्रेशन करती। एजेंसी के चयन के लिए दो बार अथॉरिटी ने टेंडर भी निकाले थे। मगर किसी कंपनी का चयन नहीं हो सका। अंत में प्राधिकरण ने खुद एक एजेंसी से इस ऐप को डिवेलप कराया।

प्ले स्टोर पर उपलब्ध है
नोएडा अथॉरिटी का यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर 'नोएडा अथॉरिटी पेट रजिस्ट्रेशन' के नाम से आ चुका है। ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको वहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करने के बाद अपने पेट की जानकारी देनी होगी। पहचान के लिए उसका फोटो भी अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन की फीस जमा करनी होगी।

डॉग पार्क बनेगा
नोएडा अथॉरिटी पेट लवर्स की सुविधा के लिए जल्द ही पीपीपी मॉडल पर सेक्टर- 137 में डॉग पार्क बनाने वाली है। इसके लिए अथॉरिटी ने कुछ समय पहले करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपए का टेंडर भी जारी किया था। यह टेंडर कुछ दिनों में खोल दिया जाएगा। इस पार्क में डॉग के लिए कई सुविधाएं मिलेंगी। डॉग के खेलने, खाने-पीने और ट्रेनिंग की व्यवस्था होगी। साथ ही इस पार्क में मालिकों के बैठने के लिए पवेलियन भी बनवाए जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.