नोएडा से पाक मूल की अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसी थी

BIG NEWS नोएडा से पाक मूल की अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसी थी

नोएडा से पाक मूल की अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसी थी

Social Media | Farida Malik

भारत में अवैध रूप से घुसने वाली दोषी पाक मूल की अमेरिकी नागरिक को उत्तराखंड के चंपावत जिले की पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। उसे शनिवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस महिला के भारत में घुसने और यहां उसे शरण देने वालों की जांच कर रही है।
  
उत्तराखंड की चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सन् 2019 में भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में पाक मूल की अमेरिकी नागरिक फरीदा मलिक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ चंपावत के बनबसा थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी के खिलाफ पासपोर्ट और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
 
चंपावत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोपी के खिलाफ मामला चलाया गया और अदालत ने पांच मार्च 2020 को उसे दोषी मानते हुए चार वर्ष का सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया था। इसके बाद उसे अल्मोड़ा जेल में निरूद्ध कर दिया गया।

इसके बाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर अप्रैल 2020 में आरोपी महिला को भारत नहीं छोड़ने व नियत तिथि पर अदालत में उपस्थित होने की शर्त पर चंपावत के जिला एवं सत्र न्यायालय की ओर से जमानत दे दी गयी। अभियुक्त की ओर से चंपावत के जिला एंव सत्र न्यायाधीश की अदालत में अपील दायर की गयी। जिस पर 22 फरवरी 2021 को सुनवाई होनी थी, लेकिन आरोपी नियत तिथि को अदालत में पेश नहीं हुई। 

अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए उसके खिलाफ निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा। साथ ही अदालत ने फरार अभियुक्त की जमानत को भी खारिज कर उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया। इसके बाद बनबसा पुलिस ने शुक्रवार को नोएडा से उसे गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.