पंकज सिंह नोएडा के किसानों को लखनऊ लेकर पहुंचे, सतीश महाना ने किसानों से मांगें जरूरी दस्तावेज

बड़ी खबर : पंकज सिंह नोएडा के किसानों को लखनऊ लेकर पहुंचे, सतीश महाना ने किसानों से मांगें जरूरी दस्तावेज

पंकज सिंह नोएडा के किसानों को लखनऊ लेकर पहुंचे, सतीश महाना ने किसानों से मांगें जरूरी दस्तावेज

Tricity Today | पंकज सिंह नोएडा के किसानों को लखनऊ लेकर पहुंचे

Noida News : नोएडा के विधायक पंकज सिंह (Pankaj Singh MLA) के नेतृत्व में 10 किसानों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना (Satish Mahana Minister) से मुलाकात की। पंकज सिंह ने औद्योगिक विकास मंत्री के सामने नोएडा के किसानों की समस्याओं के संबंध में पक्ष रखा और उनकी समस्याओं के यथाशीघ्र निस्तारण का आग्रह किया। औद्योगिक विकास मंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का यथासंभव निदान किया जायेगा। राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ किसानों के साथ खड़ी है। किसानों की जितनी भी समस्याएं हैं, उस पर गम्भीरतापूर्वक विचार करके नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

सतीश महाना से दिया आश्वासन
किसानों के साथ हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) अरविंद कुमार मौजूद थे। बैठक के दौरान सतीश महाना ने किसानों से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के साथ है। हम किसानों के पूर्ण रूप से साथ हैं और जल्द ही किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे। जल्द से जल्द किसानों की मांगों का निस्तारण किया जाएगा।

लगातार प्रदर्शन जारी रहेगा 
सुखबीर खलीफा ने बताया कि किसानों से कुछ जरूरी दस्तावेज भी औद्योगिक विकास मंत्री ने मांगे और जल्द ही इस पूरे मसले को हल करने की बात कही है। सुखबीर खलीफा ने इस बैठक को सकारात्मक बताया है। वहीं, सुखबीर खलीफा ने अपने साथी किसानों से आह्वान किया है कि जब तक उसकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक किसान भाई अपना घर बार छोड़कर गाय-भैंस चूल्हे सहित प्राधिकरण पर डेरा डाले।

81 गांव के हजारों किसान परेशान
किसानों का कहना है कि वह अपनी मांगों को लेकर काफी समय से प्रदर्शन करते आ रहे हैं लेकिन तीनों प्राधिकरण में से कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। नोएडा में 81 गांव के हजारों किसान बीते करीब 90 दिनों से नोएडा प्राधिकरण पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कोई भी अधिकारी या नेता का किसानों पर ध्यान नहीं है। 

हजारों किसानों पर मुकदमा दर्ज
आपको बता दें कि पिछले 90 दिनों से नोएडा में 81 गांव के किसान प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान काफी बार किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। जिसके चलते अभी तक करीब एक हजार से ज्यादा किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कुछ किसानों को जेल भी भेजा गया था। हालांकि वह जमानत पर बाहर आ गए हैं। जब भी किसान नोएडा प्राधिकरण पर या फिर किसी भी जनप्रतिनिधि का घेराव करते हैं तो किसान पर मुकदमा दर्ज हो जाता है। कुछ दिनों पहले दादरी के विधायक तेजपाल नागर और नोएडा के विधायक पंकज सिंह का घेराव करने पर भी 250 से ज्यादा किसानों पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.