पंकज सिंह ने सफाई कर्मियों और झुग्गी वासियों के साथ मनाई मकर संक्रांति, सबके साथ खाई खिचड़ी

नोएडा : पंकज सिंह ने सफाई कर्मियों और झुग्गी वासियों के साथ मनाई मकर संक्रांति, सबके साथ खाई खिचड़ी

पंकज सिंह ने सफाई कर्मियों और झुग्गी वासियों के साथ मनाई मकर संक्रांति, सबके साथ खाई खिचड़ी

Tricity Today | पंकज सिंह ने सफाई कर्मियों और झुग्गी वासियों के साथ मनाई मकर संक्रांति

नोएडा विधायक नोएडा और भारतीय जनता पार्टी प्रदेष उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने नोएडा में मकर संक्रांति के अवसर पर नोएडा के सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर ‘समरसताभोज‘ कार्यक्रम किया है। पंकज सिंह ने गुरुवार की सुबह सेक्टर-50 में स्थित जेजे काॅलोनी में पहुंचे है। वहां उपस्थित सभी झुग्गीवासियों और सफाई कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए मकर संक्रांति की बधाई दी और उनके साथ में बैठकर खिचड़ी खाई है। 



पंकज सिंह ने सफाई कर्मचारियों के साथ भोजन करने के बाद उनकी राशन कार्ड, पेंशन, नाली, सड़क आदि समस्याएं सुनी है। उन्होंने लोगों को आस्वस्त किया कि जल्द से जल्द इनका निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। उचित होगा तो यही कैम्प लगाकर फॉर्म भरे जाएंगे। 

पंकज सिंह ने कहा कि जितना विकास कार्य पिछले 4 साल मे हुआ है। उतना दशकों में नहीं हुआ। पिछली सरकारों ने सालों-साल बस जनता को लूटने का काम किया था। गरीबों का कल्याण नहीं, उन्हें गुमराह किया गया। हमारी सरकार पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों और उनके सपनों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं द्वारा समाज में दुर्बल और वंचित लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में ही नहीं पूरे देश सामाजिक समरसता लाने का कार्य कर रही है। 



इसके बाद पंकज सिंह ने सोरखा एक्सटेंशन नोएडा में लगभग 250 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नोएडा विधायक के सौजन्य से कम्बल वितरण का कार्यक्रम भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक मण्डल में आययोजित किया गया है। इस दौरान योगेंद्र चौधरी, महेश अवाना, गणेश जाटव, कल्लू सिंह, इन्द्रराज खटाना, पंकज झा, रविन्द्र कुमार, लोकेष यादव, इंदर, धर्मवीर, जगरेश, जयप्रकश, रवि गहलोत, सुनील टांक, संतोष चौटाला, राज खरेआदि लोग मौजूद थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.