पंकज सिंह ने किया जनसम्पर्क, कहा- विकास का दूसरा नाम योगी और मोदी

नोएडा : पंकज सिंह ने किया जनसम्पर्क, कहा- विकास का दूसरा नाम योगी और मोदी

पंकज सिंह ने किया जनसम्पर्क, कहा- विकास का दूसरा नाम योगी और मोदी

Tricity Today | पंकज सिंह ने किया जनसम्पर्क

Noida News : भाजपा (BJP) ने एक बार फिर पंकज सिंह (Pankaj Singh) पर विश्वास जताते हुए उनको नोएडा विधानसभा प्रत्याशी बनाया है। पंकज सिंह नोएडा में जनसंपर्क कर रहे हैं। पंकज सिंह ने मंगलवार को सेक्टर-18, 66, 49, 46, 19, मामूरा, गढ़ी, चौखंडी और बहलोलपुर आदि गांवों और सेक्टरों का घर-घर जाकर आम जनता से बातचीत की और वोट मांगा। पंकज सिंह ने पीएम मोदी और सीएम योगी द्वारा की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया है। 

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में हुआ विकास
इस दौरान पंकज सिंह ने नोएडा की जनता से वोट मांगते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कार्य किए हैं, वो ऐतिहासिक कार्य हैं। आज के समय में भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है, जो पीएम मोदी के कारण हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश को पूरे विश्व में अलग पहचान मिली है, जो सिर्फ सीएम योगी आदित्यनाथ के कारण हुआ है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश काफी तेजी के साथ आगे बढ़ता जा रहा है।

पीएम मोदी और सीएम योगी ने किए ऐतिहासिक कार्य
पंकज सिंह ने आगे कहा उत्तर प्रदेश को अगर पूरे विश्व में नंबर वन बनाना है तो हमें यूपी में योगी और केंद्र में मोदी की सरकार बनानी चाहिए। पूरे भारत में यह दो नेता ही है, जो उत्तर प्रदेश और देश को इंटरनेशनल लेवल पर ले जा सकते हैं। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण हुआ है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भारत को विश्व में सांस्कृतिक शक्ति के रूप में स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का दूसरा नाम योगी और मोदी है।

यह नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे
जनसंपर्क अभियान में चंदगीराम यादव, उमेश यादव, रामनिवास यादव, कल्लू सिंह, रितेश वर्मा, जुगराज चौहान, रवि चौहान, तन्मय शंकर, अर्पित मिश्रा, विकास चौहान, मनीष चौहान, जय किशन चौहान, ओमपाल चौहान, मदन राय, अमरेंद्र तिवारी, सीपी शर्मा, संजय चौधरी, सत्यम सिंह, विजयपाल यादव, विजय शर्मा, कुलदीप प्रजापति, सुदेश तोमर, अनिल विश्वकर्मा, महावीर यादव, पन्ना लाल यादव, अनूप शर्मा, रामेश्वर प्रधान, दिनेश यादव, एसपी शर्मा, केसी शर्मा, प्रशांत त्यागी, वीरेंद्र अवाना, एके तोमर और एनके अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.